Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

साल खत्म होते समय मेष राशि में मार्गी होंगे बृहस्पति, 3 राशि वालों को बाधाओं से मिलेगी मुक्ति, जरूर करें ये उपाय

26

Welcome 2024 अपनी वाणी में मधुरता रखें, जिससे आपके संबंधों में सुधार होगा। अधिकारी व इंदौर। भारतीय ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को काफी प्रभावशाली ग्रह माना गया है। ज्योतिष के मुताबिक, देवगुरु बृहस्पति जब भी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर होता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, साल 2023 जब विदा होगा तो साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर 2023 को सुबह 7.08 बजे देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में मार्गी होगी। पंडित प्रभु दयाल दीक्षित के मुताबिक देवगुरु बृहस्पति के मार्गी होने से तीन राशियों के जातकों को शुभ फल मिलेगा।

वृषभ राशि वालों के जीवन में सुधार

देवगुरु बृहस्पति के मेष राशि में मार्गी होने से वृषभ राशि वालों को शुभ फल मिलेगा। इस कारण वृषभ राशि वालों के जीवन में सुधार आएगा। नौकरी में सफलता मिलेगी और काम में मन लगेगा। कला के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकता है। माता-पिता की सेहत में भी सुधार होगा। मेष राशि वालों को गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें पीले रंग के फूल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से देवगुरु बृहस्पति प्रसन्न होते हैं।

सिंह राशि वालों की बढ़ेगी सैलरी

बृहस्पति के प्रभाव के सिंह राशि वालों को भी लाभ होगा। मेष राशि में बृहस्पति देव के के मार्गी होने से शुभ स्थिति निर्मित होगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएगी। सैलरी में बढ़ोतरी होगी। धर्म कार्यों में मन लगेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सिंह राशि वालों को गुरु ग्रह को प्रसन्न करने के लिए जरूरतमंद छात्रों को स्टेशनरी का सामान दान करें। उन्हें पढ़ाई में मदद करना चाहिए।

वृश्चिक राशि को मिलेगा परिवार को सहयोग

गुरु ग्रह बृहस्पति के मार्गी होने से परिवार वृश्चिक राशि वालों को परिवार का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आर्थिक लाभ हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। अपनी वाणी में मधुरता रखें, जिससे आपके संबंधों में सुधार होगा। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। वृश्चिक राशि वालों को रोज 108 बार बृहस्पति ग्रह के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.