Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50... Digvijaya Singh Sanatan Yatra: उज्जैन से अयोध्या तक सनातन यात्रा निकालेंगे दिग्विजय सिंह, चुनाव आयोग... Sidhi Churhat Train Trial News: सीधी के चुरहट में पहली बार पहुंची मेमू ट्रेन, रीवा-चुरहट रेलखंड पर स... Vidisha Water Supply Project: विदिशा में पेयजल संकट दूर करने के लिए अमृत योजना 2.0 का काम तेज, हलाली... Jyotiraditya Scindia Ashoknagar Tour: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का गला खराब, कई कार्यक्र... Ujjain Garba Vivad News: उज्जैन में कमर्शियल गरबा आयोजनों पर बवाल, हिंदू जागरण मंच के हंगामे के बाद ... Balaghat Lora Village Theft: मलाजखंड में व्यापारी के सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, 7.5 लाख नकद औ... Chhindwara Godardev Temple: छिंदवाड़ा का प्राचीन गोदड़देव मंदिर, जहां 1200 साल पुरानी मां सिद्धिदात्... Sheopur Building Collapse News: श्योपुर के विजयपुर में भरभराकर गिरी पुराने मकान की ऊपरी मंजिल, टला ब...

पत्नी को गेट से अंदर की ओर खींचते हुए दिखे ‘मोटिवेशनल स्पीकर’ विवेक बिंद्रा…मां बताएगी सारी सच्चाई

74

नोएडा :  मामूली विवाद में पत्नी से मारपीट करने के मामले में नोएडा पुलिस ने ‘मोटिवेशनल स्पीकर’ विवेक बिंद्रा की मां से संपर्क कर घटना की जानकारी ली है। दंपति के बीच जब विवाद हुआ था, तब विवेक की मां वहां मौजूद थीं। बिंद्रा की पत्नी यानिका के मायके वालों ने मामले में रविवार को सेक्टर-126 थाने में शिकायत दी थी। थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि यानिका की मेडिकल रिपोर्ट में उनके शरीर पर कई जगह चोट होने की बात सामने आई है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच विविध पहलुओं पर की जा रही है। यानिका पक्ष के अधिवक्ता ने बताया कि अभी मामले की बारीकी देख रहे हैं और आगामी दिनों में संबंधित अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी। पुलिस को बिंद्रा की सोसाइटी का एक वीडियो भी मिला है, जिसमें वह अपनी पत्नी को गेट से अंदर की ओर खींचते हुए दिख रहे हैं। कुछ दिन पहले यानिका के भाई ने सेक्टर-126 थाने में मामला दर्ज कराते हुए कहा था कि सात दिसंबर को तड़के करीब तीन बजे विवेक बिंद्रा अपनी मां प्रभा से बहस कर रहे थे। इस बीच उनकी पत्नी यानिका ने बीच बचाव का प्रयास किया तो विवेक ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया और अपशब्द कहते हुए यानिका को बुरी तरह से पीटा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.