Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात; जगदलपुर का लालबाग डूबा, खातिगुड़ा बा... Raipur Crime News: नवरात्र गरबा में 'रेंट पर पार्टनर' देने का झांसा! ठगी का शिकार हुए युवक, पुलिस कम... J&K Govt Scheme 2026: महंगा एलपीजी सिलेंडर! जम्मू-कश्मीर सरकार देगी 6 फ्री सिलेंडर; 8.79 लाख लाभार्थ... Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ...

आइएएस के बाद वरिष्ठ IPS अधिकारियों को भी मिला संभागों का प्रभार, दो माह में कम से कम एक बार करना होगा दौरा

57

भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव द्वारा की जाने वाली संभागीय समीक्षा को देखते हुए अपर मुख्य सचिवों के बाद अब सरकार ने वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों को संभागों का प्रभारी बनाया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारियों को गृह विभाग ने निर्देश दिए हैं कि संभागीय बैठकों में उपस्थित रहें और कानून व्यवस्था को लेकर दिए जाने वाले निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराएं। दो माह में कम से कम एक बार आवंटित संभाग के जिलों का दौरा करें। प्रत्येक माह वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस कार्यों की समीक्षा करें।

गृह विभाग द्वारा दिए निर्देश में कहा गया है कि जिलों में यदि कोई विषय पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं के समन्वय से संबंधित है तो पहल करते हुए निराकरण कराएं और पुलिस महानिदेशक के संज्ञान में विषय लाएं। कानून व्यवस्था, त्योहार एवं अन्य आयोजन के दौरान पुलिस व्यवस्था की समीक्षा करें।

अनियमित एवं अनियंत्रित ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध की समीक्षा, प्रत्येक जिले में पुलिस बैंड का गठन, आदतन अपराधियों की जमानत निरस्त कराने की कार्रवाई, पुलिस थानों की सीमा के युक्तियुक्तकरण, उच्च पद के प्रभार, वेतनमान-समयमान वेतनमान से जुड़े मामलों की समीक्षा करके निराकरण सुनिश्चित कराएं।

किसे कहां का दिया प्रभार

  • विजय कटारिया- भोपाल
  • आलोक रंजन- नर्मदापुरम
  • प्रज्ञा रिचा श्रीवास्तव- ग्वालियर
  • योगेश मुदगल- शहडोल
  • पवन श्रीवास्तव- चंबल
  • अनिल कुमार- रीवा
  • संजीव शमी- सागर
  • चंचल शेखर- जबलपुर
  • जयदीप प्रसाद- इंदौर
  • योगेश देशमुख- उज्जैन

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.