Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

DG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार बोले- अभेद्य और अचूक होगी अयोध्या में सुरक्षा

32

अयोध्या: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। 22 जनवरी को पीएम मोदी समेत देश-विदेश के तमाम वीवीआईपी मेहमान अयोध्या आने वाले हैं। कार्यक्रम से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक समीक्षा बैठक की है और उसमें साफ निर्देश दे दिया गया है। इसको लेकर अयोध्या में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यूपी के स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा है कि इस ऐतिहासिक क्षण को लेकर येलो और रेड जोन में सैकड़ो सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।

यूपी के स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक क्षण पर अचूक और अभेद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराएं जाने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश पुलिस की है। उच्च स्तरीय शासन के साथ बैठक की जा चुकी है। कभी-कभी ऐसे पल आता है, जब आपको अपना बेस्ट प्रिपरेशन देना होता है। इसको लेकर आकाश, जमीन और पानी यानी की सरयू की तरफ से ड्रोन से और जमीन से भी सुरक्षा पर नजर होगी।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में 22 जनवरी को आम लोगों को राम लला का दर्शन नहीं होगा, लेकिन यह फैसला राम मंदिर ट्रस्ट करेगा। इसके अलावा सभी होटलों को यह निर्देश दिया गया है कि वह बेवजह होटल की अंधाधुंध बुकिंग न करें या फिर ज्यादा पैसे लेकर कमरों की होर्डिंग न की जाए। सभी हॉस्पिटैलिटी से जुड़े सेवाओं को भी सेंसिटिव बनाया गया है। येलो और रेड जोन में सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। राम मंदिर परिसर में एंट्री के लिए स्कैनर और दूसरे सुरक्षा के इंतजाम आवश्यक होंगे। हम सुरक्षित अयोध्या का वादा करते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.