Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

महाराष्ट्रः गढ़चिरौली में खाना खाने से 109 छात्राएं बीमार, अस्पताल में भर्ती

46

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में संदिग्ध खाद्य विषाक्तता के एक मामले में 100 से अधिक छात्राएं अपने आवासीय विद्यालय में दोपहर का भोजन करने के बाद बीमार पड़ गईं जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह जानकारी एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार को जिले के धनोरा तालुका के सोडे गांव स्थित एक ‘आश्रम शाला’ (आदिवासी बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय) में हुई।

गढ़चिरौली जिले के सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद खंडाते ने कहा, ‘‘बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे स्कूल में छात्राओं को दोपहर का भोजन दिया गया। भोजन करने के कुछ समय बाद ही उन्हें उल्टी होने लगी और उन्होंने पेट दर्द एवं सिरदर्द की भी शिकायत की।” उन्होंने कहा, “कुल 109 छात्राओं को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बाद में, उनमें से 40 को गढ़चिरौली के सामान्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जबकि 69 अन्य का धनोरा ग्रामीण अस्पताल में उपचार चल रहा है।” खंडाते ने कहा कि वे सभी छात्रायें अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि इस आश्रम विद्यालय में 350 से अधिक छात्राएं पढ़ती हैं । उन्होंने बताया कि भोजन एवं पानी के नमूने परीक्षण के लिए प्रयोगशाला में भेजे गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.