Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

सागर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 7 आरोप गिरफ्तार

45

सागर। शाहगढ़ में स्कूल से लौट रहीं नौवीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक दुुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपित काे छतरपुर से पकड़कर गुरुवार रात शाहगढ़ लाया गया। आरोपितों में एक नाबालिग लड़का भी शामिल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मंदिर गई थी लड़कियां

पुलिस के मुताबिक शाहगढ़ थाना क्षेत्र निवासी शासकीय हाई स्कूल में कक्षा 9वीं में अध्ययनरत छात्रा अपनी सहेली के साथ सोमवार को दोपहर साढ़े तीन बजे मझघटिया स्थित मंदिर में दर्शन के लिए गई थी। पहाड़ी पर स्थित मंदिर के लिए दोनों लड़कियां जंगल पर से कच्चे रास्ते से जा रही थीं, तभी रास्ते में उन्हें आरोपित लड़के पीछा करने लगे। लड़की की सहेली डर कर वहां से दूसरे रास्ते से भाग गई। एक युवक ने लड़की को पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके साथ उसके साथी भी थे।

दुष्कर्म के बाद आरोपित वहां से भाग गए। जैसे तैसे लड़की जंगल से सड़क की ओर आई तो वहां पर अमन के दोस्त साहिल और बिट्टू उसे पकड़े हुए थे। आराेपित सहेली का वीडियो बनाते हुए उसे धमका रहे थे और छेड़छाड़ कर रहे थे। इतना ही नहीं आरोपितों ने इसके बाद दोनों लड़कियों को बाइक पर बैठाकर जंगल की तरफ भी ले गए। लड़की ने बताया कि आरोपितों ने उनकाे उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देते हुए किसी को न बताने के लिए कहा और वहां से भाग गए।

दोनों लड़कियां अपने घर आ गई। डर के कारण किसी को नहीं बताया। इसके बाद अगले दिन जब लड़की के माता-पिता दिल्ली से मजदूरी कर वापस घर आए तो लड़की ने मां को सारी बात बताई, जिसके बाद स्वजन लड़की को लेकर शाहगढ़ थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

लड़की के कहे अनुसार पुलिस ने एक नाबालिग सहित कुल सात आरोपितों पर सामूहिक दुष्कर्म, पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। छह आरोपितों को क्षेत्र से और एक को छतरपुर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में पेश गया गया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

शाहगढ़ में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने 7 आरोपितों पर मामला कायम कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

डा. संजीव उईके, एएसपी बीना

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.