Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख... Navratri 2026 Date & Muhurat: नवरात्रि पर बन रहे हैं बेहद दुर्लभ योग, जानिए नौ दिनों के स्वरूपों की ... CID Alert Ranchi: झारखंड के लापता लोगों की तलाश तेज, तस्वीरों और पहचान के साथ जारी हुआ अधिकारिक विवर... Simdega Development News: मरीजों को खटिया पर ले जाने की मजबूरी, नेताओं के आश्वासन के बाद भी नहीं बनी... Jharkhand News: दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच रांची में पावर कट, जानें आपके इलाके में कब तक बंद रह... Jharkhand Politics: आदित्य साहू ने कांग्रेस-झामुमो पर साधा निशाना, कहा—अवैध लोगों के नाम हटने से परे...

फिर विवादों में मशहूर Kulhad Pizza Couple, दुकान के बाहर गर्माया माहौल

61

जालंधरः मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल एक बार फिर विवादों में आ गया है। दरअसल,  नकोदर चौक स्थित कपल की दुकान के बाहर आज दल शहीद बाबा बंदासिंह बहादुर सिख संगठनों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। उनका कहना है कि कपल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें कपल द्वारा लोगों को गालियां निकाली गई थी। भड़के प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कपल सामने आकर माफी मांगे।  जब दुकान के स्टाफ द्वारा उन्हें फोन करने की कोशिश की गई तो उनका फोन बंद आ रहा है।

क्या है मामला
बता दें कि पिछले दिनों कपल का एक प्राईवेट वीडियो लीक हुआ था, जिसके बाद दोनों काफी ट्रोल हुए थे। वीडियो लीक करने वाली लड़की को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं पीड़ित व्यक्ति ने फेसबुक के माध्यम से सोशल मीडिया पर सफाई पेश करते हुए कहा कि उसकी और उसकी पत्नी की यह एक फेक वीडियो है जोकि उन्हें ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से ए.आई. (आर्टिफिशियल इंटैलीजैंस) के जरिए उनके चेहरे बदलकर वायरल की जा रही है।

उसने लोगों से अपील की है कि इस वीडियो को वायरल न किया जाए, ताकि उनके परिवार की छवि को खराब न किया जाए, क्योंकि सोशल मीडिया पर उक्त वीडियो उनकी छवि को खराब करने की नीयत से वायरल की गई है। कल  सहज अरोड़ा ने फेसबुक पेज पर अपनी पत्नी की हालत पर एक पोस्ट शेयर किया था । साथ ही उसने मीडिया और पब्लिक से साथ देने की अपील की थी। वहीं पिछले दिनों सोशल वर्कर  के टॉक शो में पहुंचे सहज अरोड़ा ने बताया कि आखिर उनकी प्राईवेट वीडियो किस तरह वायरल हुई। सहज अरोड़ा ने टॉक शो  में माना कि वीडियो बनाना उनकी गलती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.