Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शुक्रदेव का वृश्चिक राशि में गोचर 25 दिसंबर को, इन राशि वालों को मिलेगा शुभ फल, जरूर करें ये उपाय

38

इंदौर। हिंदू ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को काफी प्रभावशाली माना गया है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, शुक्र ग्रह 25 दिसंबर 2023 की सुबह 06.33 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। काल गणना के अनुसार, शुक्रदेव 8वें भाव (वृश्चिक राशि) में गोचर करेंगे। ऐसे में सभी राशि के लोगों पर इसका मिला जुला असर हो सकता है, लेकिन धनु और मकर राशि वालों को इस दौरान विशेष फल मिल सकता है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, धनु और मकर राशि वालों को इस दौरान कुछ खास उपाय करना चाहिए।

ज्योतिष में शुक्र ग्रह का महत्व

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शुक्र ग्रह को प्रेम, विवाह, सौंदर्य और सुख-सुविधाओं आदि का कारक ग्रह माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र देव मजबूत स्थिति में होते हैं, उन पर देवी लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। शुक्र देव कला, संगीत, कविता, पेंटिंग, गायन, ड्रामा, ओपेरा, अभिनय आदि क्षेत्र को भी प्रभावित करते हैं।

 

धनु राशि इस मंत्र का जाप करें

पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, धनु राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह छठे भाव और 11 वें भाव के स्वामी हैं। 25 दिसंबर 2023 को शुक्र देव धनु राशि वालों की कुंडली में 12वें भाव में प्रवेश कर जाएंगे। इस दौरान धनु राशि वालों का पैसा ज्यादा खर्च हो सकता है, लेकिन साथ में आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। शुक्र देव को प्रसन्न करने के लिए धनु राशि वालों को रोज 108 बार ‘ॐ शुक्राय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

मकर राशि वाले पर्स में रखें चांदी का टुकड़ा

मकर राशि के जातकों की कुंडली में शुक्र देव को 10वें और 5 वें भाव का स्वामित्व प्राप्त है। शुक्र देव के राशि परिवर्तन से मकर राशि वालों को भी लाभ होगा। मकर राशि वालों की कुंडली में 11 वां भाव धन लाभ, भौतिक सुख भाई-बहन, चाचा आदि का प्रतिनिधित्व करता है। इस दौरान मकर राशि वालों की नई नौकरी लग सकती है। जीवन में काफी सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। शुक्र देव को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन चांदी का एक टुकड़ा अपने पर्स में रखना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.