Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बुरहानपुर में चार थानों और एसपी से मांगी जान की भीख, अंतत: हो गई हत्या

46

बुरहानपुर। मंगलवार शाम खकनार थाना क्षेत्र 35 वर्षीय सुभाष पवार की कुछ युवकों ने हत्या कर दी। नांदुरा खुर्द बंजारा टांडा के रहने वाले पवार पर शाम पौने छह बजे के आसपास कुल्हाड़ी व अन्य धारदार हथियारा से लैस करीब 6-7 युवक उसके घर में घुसे और दनादन वार कर सुभाष की जान ले ली। मृतक सुभाष की पत्नी डाली बाई और भाई विजय पवार ने बुधवार को पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने बताया कि मृतक सुभाष ने 15 दिसंबर को ही खकनार सहित चार थानों और एसपी देवेंद्र पाटीदार को आवेदन देकर जान की भीख मांगी थी। इस आवेदन में गांव के सात लोगों के नाम लिख कर उनसे जान का खतरा बताया था। साथ ही पुलिस से हस्तक्षेप कर जान बचाने की गुहार लगाई थी। मृतक और उसका परिवार खकनार थाना प्रभारी विनय आर्य से भी मिला था, लेकिन उन्होंने सुभाष को थाने से लौटा दिया था।

तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

हत्या की सूचना मिलने के बाद देर शाम खकनार थाना पुलिस बंजारा टांडा पहुंची और हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें संतोष पुत्र जैतिया बंजारा, पन्नालाल उर्फ राजाराम और लक्ष्मण उर्फ लच्छू पुल संतोष निवासी बड़ा टांडा शामिल हैं। मृतक सुभाष ने इनके अलावा चार अन्य लोगों इंदल पुत्र संतोष, रतिलाल पुत्र जैतिया, कैलाश पुत्र जैतिया औराहुल पुत्र रतिलाल के नाम अपने आवेदन में लिखे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आरोपित नहीं बनाया है।

पंद्रह दिन पहले ही सूरत से लौटा

मृतक के स्वजन ने बताया कि आरोपितों और सुभाष के बीच करीब चार माह पहले भी विवाद हुआ था। जिस पर दोनों पक्षों के खिलाफ खकनार थाने में प्रकरण दर्ज किया गया था। विवाद शांत कराने के लिए परिवार के लोगों ने सुभाष को सूरत भेज दिया था। वहां वह काम करने लगा था। करीब पंद्रह दिन पहले ही सुभाष गांव लौटा था। इसके बाद से आरोपितों ने फिर उसे जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया था। जिसके चलते वह और परिवार दहशत में जी रहा था।

नांदुरा खुर्द में आपसी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे जांच की जा रही है।

देवेंद्र पाटीदार, पुलिस अधीक्षक

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.