Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gohana News: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) परीक्षा में गोहाना के अभिषेक सरोहा ने किया टॉप, बिना कोचिं... Faridabad Tractor Accident: फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा, धान से भरा ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर मौ... Panipat Road Accident: पानीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से महिला टीचर की मौत Faridabad Tilpat Murder News: फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, बीच-बचाव करने गए युवक की कुल्ह... Ranchi T20 Match News: JSCA स्टेडियम में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, दर्शकों में जबर्दस्त ... Faridabad News: फरीदाबाद के खेड़ी पुल इलाके में 10वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्य... Deoghar Rail News: देवघर और संथाल परगना को बड़ी सौगात, जसीडीह रेल बाइपास लाइन का हुआ उद्घाटन Haryana Congress Delhi Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, हरियाणा कांग्रेस ने रद्द किए स... Jharkhand Health Update: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, दक्षिण भारत से झारखंड लाए ज... Rewari News: बावल में तीन शराब ठेकों पर हथियारों के बल पर लूटपाट और तोड़फोड़, पुलिस ने दो आरोपियों क...

क्यों मनाई जाती है मासिक दुर्गाष्टमी, जानिए महत्व और व्रत कथा

53

इंदौर। हर महीने पड़ने वाली मासिक दुर्गाष्टमी का विशेष महत्व होता है। मासिक दुर्गाष्टमी मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। दुर्गाष्टमी के दिन देवी दुर्गा की पूजा और व्रत किया जाता है। इस दिन पूजा और व्रत करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही कर कार्य में सफलता मिलती है। इस बार दुर्गाष्टमी 20 दिसंबर को है। माना जाता है कि इस दिन पूजा के दौरान मासिक दुर्गाष्टमी व्रत की कथा सुनने या पढ़ने से जीवन में चल रहे संकटों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा घर में सुख-शांति बनी रहती है।

मासिक दुर्गाष्टमी व्रत कथा

पौराणिक कथाओं के अनुसार, प्राचीन काल में बहुत शक्तिशाली राक्षस पृथ्वी पर फैल गए और स्वर्ग पर कब्जा करने लगे। उन्होंने कई देवी-देवताओं की हत्या कर दी थी और स्वर्ग में कोहराम मचा रखा था। सबसे शक्तिशाली था महिषासुर राक्षस। इन सबको खत्म करने के लिए भगवान महादेव, जगत के पालनकर्ता भगवान विष्णु और भगवान ब्रह्मा ने शक्ति के रूप में देवी दुर्गा की रचना की। सभी देवताओं ने मां दुर्गा को अस्त्र-शस्त्र दिए। इसके बाद, मां दुर्गा पृथ्वी पर प्रकट हुईं। मां दुर्गा ने राक्षसों का संहार किया। इसके बाद, उसी दिन से दुर्गाष्टमी उत्सव शुरू हुआ।

मासिक दुर्गाष्टमी व्रत महत्व

माना जाता है कि मासिक दुर्गा अष्टमी के अवसर पर पूजा और व्रत करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन की वर्तमान समस्याओं से राहत मिलती है। मां दुर्गा अपने भक्तों की रक्षा भी करती हैं। इस दिन सच्चे मन से पूजा करने से जीवन में तरक्की आती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.