Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब...

चाचा की खातिर ‘बापू’ के सामने भतीजा ने उतार दिए पूरे कपड़े, 13 साल से भटक रहे हैं Uncle

45

विदिशा:  अपने चाचा को पेंशन ना मिलने के चलते एक भतीजे ने अनूठे ढंग से प्रदर्शन किया। शिवम ने महात्मा गांधी को माल्यार्पण कर कुछ देर धरना दिया और फिर इसी अर्धनग्न अवस्था में शहर की सड़कों से होते हुए ढोल नगाड़ों के साथ जनसुनवाई में जा पहुंचे। भतीजे ने अपने 75 वर्षीय चाचा रिटायर्ड शिक्षक सुरेंद्र सिंह जादौन की पेंशन और पीपीओ जारी करने की मांग की है। उन्होंने बताया की सुरेंद्र सिंह ग्यारसपुर के ग्राम मणी में शिक्षा के रूप में पदस्थ थे। 2010 में रिटायर्ड होने के बाद से लेकर अब तक उनकी पेंशन जारी नहीं हुई।

मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक सुरेंद्र सिंह वर्ष 2010 में रिटायर हुए थे। इस दौरान शासन द्वारा उनकी सेवा पुस्तिका का गुमा दी गई थी, जिसकी वजह से पेंशन जारी नहीं हो सकी। एक साल पहले सेवा पुस्तिका तैयार हो गई, लेकिन अब उस पर पेंशन शाखा पीपीओ जारी नहीं कर रही है। पेंशन शाखा के प्रभारी रूपेंद्र सिंह मरावी पर उन्होंने लापरवाही का आरोप लगाया है।

इसी बात की शिकायत लेकर वह अर्धनग्न अवस्था में ही कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में पहुंचे। अधिकारी को लिखित ज्ञापन दिया और जल्द से जल्द सुरेंद्र सिंह जादौन की पीपीओ और पेंशन जारी करने की मांग की है। शिवम ने बताया कि उनके चाचा बीमार है, भोपाल में इलाज चल रहा है। ऐसे में उनकी राशि समय पर उपलब्ध हो जाए तो उन्हें इलाज में मदद मिलेगी।

इस पूरे मामले को लेकर पेंशन शाखा अधिकारी रूपेंद्र सिंह मरावी का कहना है कि सुरेंद्र सिंह जादौन केंद्र और प्रदेश दोनों सरकारों के लिए काम कर रहे थे। 2010 में रिटायर्ड हुए हैं पीपीओ ऑनलाइन जारी किया जाता है, लेकिन इस मामले में भोपाल मुख्यालय पर मार्गदर्शन मांगा गया है जिसके चलते ही देरी हो रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.