Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

श‍िक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, सामने आए हैरान कर देने वाले परिणाम, यहां से चेक करें पूरा रिजल्ट

68

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड HTET का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार के परिणाम देख हर कोई हैरान रह गया है। जानकर आपको भी हैरानी होगी की इस परीक्षा में पास होने वालों से ज्यादा फेल होने वालों की संख्या है। रिपोर्ट के मुताबिक, 86.48 प्रतिशत भावी अध्यापक यह परीक्षा पास करने में असफल रहे हैं। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2023 लेवल-1, 2 व 3 का परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाकर अभ्यर्थी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2023 में लेवल-1 (पीआरटी) के कुल 21.74 प्रतिशत, लेवल-2 (टीजीटी) के कुल 12.93 प्रतिशत एवं लेवल-3 (पीजीटी) के कुल 8.89 प्रतिशत अभ्यर्थी पास हुए हैं। इस परीक्षा में कुल 2,29,223 अभ्यर्थियों ने पेपर दिया था, जिनमें 1,59,268 महिलाएं, 69,923 पुरुष व 32 ट्रांसजेंडर शामिल थे। वहीं, इस परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 13.52 % रहा।

पीआरटी लेवल 1 परीक्षा में कितने प्रतिशत अभ्यर्थी हुए पास

लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा में कुल 47700 अभ्यर्थी प्रविष्ट हुए, जिनमें 15719 पुरूषों में से 4112 पुरूष एवं 31973 महिलाओं में से 6256 महिलाएं पास हुई हैं। पुरूष अभ्यर्थियों का पास प्रतिशत 26.16 एवं महिला अभ्यर्थियों का पास प्रतिशत 19.57 रहा। वहीं, लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा में कुल 111212 अभ्यर्थीयों ने परीक्षा दी थी, जिनमें 33488 पुरूषों में से 5315 पुरूष एवं 77707 महिलाओं में से 9062 महिलाएं पास हुई हैं।

पुरूष अभ्यर्थियों का पास प्रतिशत 15.87 और महिला अभ्यर्थियों का पास प्रतिशत 11.66 रहा है। तथा 17 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों में से केवल 01 अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा पास की गई। लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा में कुल 70311 अभ्यर्थी एंटर हुए, जिनमें 20716 पुरूषों में से 1910 पुरूष एवं 49588 महिलाओं में से 4341 महिलाओं ने एग्जाम दिया है. पुरूष अभ्यर्थियों का पास प्रतिशत 9.22 एवं महिला अभ्यर्थियों का पास प्रतिशत 8.75 रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.