Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...

घर को सजाने के लिए लेकर आ रहे हैं बैल की मूर्ति, पढ़ लें शुभ है या अशुभ

68

नई दिल्ली। हम घर को सजाने के लिए कई तरह की मूर्तियां रखते हैं। इनमें भगवान की भी मूर्तियां होती हैं। लोगों में घर को सजाने के लिए मूर्तियों को रखने का ट्रेंड शुरू हो गया है। फेंगशुई, धार्मिक चिन्ह, पशु-पक्षियों की मूर्तियां लोगों को घर में सजावट के लिए लाना अच्छा लगता है। लेकिन क्या आपको पता है वास्तु के अनुसार हर मूर्ति एक जैसा फल नहीं देती है।

वास्तु शास्त्र की मानें तो हर मूर्ति अपने तरीके से घर के माहौल पर प्रभाव डालती है। इसका सीधा असर घर और घर के लोगों पर पड़ता है। कई लोग घरों में बैल की मूर्ति को रखना पसंद करते हैं। उनका मानना है कि बैल शक्ति का प्रतीक है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने विस्तार से बताया कि बैल को घर में रखना चाहिए कि नहीं।

क्या घर में रखनी चाहिए बैल की मूर्ति?

हिंदू धर्म में मान्यता है कि बैल नंदी जी का रूप है। ऐसे में आपका मन बैल की मूर्ति को लाने का है, तो इसकी जगह नंदी जी की मूर्ति ला सकते हैं। यह आपके घर में सकारात्मक प्रभाव डालेगी। वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि आप नंदी की मूर्ति को घर में रख सकते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बैल की प्रतिमा को रखने से कर्ज बढ़ता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती है। बैल भार को दर्शाता है। नंदी प्रतिमा को घर में रखना चाहिए। यह भगवान शिव के प्रति अपनी भक्ति को दर्शती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.