Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था...

कोर्ट ने सीरियल किलर शिवहरे को किया बरी, इंदौर में ज्वेलर को लूट के लिए गोली मारने का था आरोप

53

इंदौर। लूट के लिए इंदौर में ज्वेलर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सीरियल किलर सरमन शिवहरे को हाई कोर्ट ने बरी कर दिया। उस पर प्रदेश में लूट और हत्या के 23 मामले दर्ज हैं। जिस मामले में कोर्ट ने सरमन को बरी किया है वह 5 फरवरी 2010 की है। डायमंड कालोनी में ज्वेलरी एजेंट कुलदीप नरेंद्र निवासी कालानी नगर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर आरोपित उनका बैग लेकर भाग गया था।

सबूत के आभाव में बरी

पुलिस ने उक्त आरोपित को गिरफ्तार कर विजय नगर बस डिपो में खड़ी पुरानी बस में सीट के नीचे रखा लूटा गया बैग जब्त किया था। जिला न्यायालय ने इस मामले में 25 मई 2013 को सरमन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। सरमन ने इसके खिलाफ हाई कोर्ट में अपील दायर की थी। कोर्ट ने इसे स्वीकारते हुए सरमन को बरी कर दिया। कोर्ट ने माना कि यह सही है कि सरमन का आपराधिक इतिहास है, लेकिन प्रकरण में उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.