Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

नर्मदापुरम में नायब तहसीलदार पर पथराव करने वाले रेत माफियाओं की दुकानों पर चला बुलडोजर

33

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में अवैध रेत परिवहन करने वाले आरोपियों द्वारा प्रशासन की टीम पर पथराव किया गया था। इस घटना में एक प्राइवेट ट्रैक्टर चालक पत्थर लगने से घायल हो गया था। नायब तहसीलदार की शिकायत पर देहात पुलिस ने मेहराघाट निवासी दो युवकों के खिलाफ शासकीय कार्य मे बाधा उतपन्न करने के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आज सुबह नर्मदापुरम एसडीएम पुलिस बल के साथ मेहराघाट पहुँचे और प्रशासन की टीम पर पथराव करने वाले दोनों आरोपियों के अवैध पक्के निर्माण को जेसीबी से तोड़ दिया गया।

नर्मदापुरम के मेहराघाट में आज सुबह राजस्व की टीम जेसीबी लेकर पहुँची। जहाँ मेहराघाट निवासी मयंक निमोद एवं सोनू निमोद का शासकीय जमीन पर बने अवैध पक्के निर्माण को तोड़ने की कार्यवाही की गई। आपको बता दें कि दोनों आरोपियों द्वारा दो दिन पूर्व नायब तहसीलदार कीर्ति प्रधान एवं खनिज टीम पर पथराव किया है। नायब तहसीलदार की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ देहात पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जिसके बाद आज एसडीएम आशीष पांडे द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये उनके अवैध पक्के निर्माण को जेसीबी से तोड़ा गया।

इस सबंध में एसडीएम ने बताया कि दो दिन पूर्व पांजराकला में प्रशासन की 3 टीम पहुँची थी। उसी टीम पर सोनू और मयंक ने पथराव किया था। थाने में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। आज शासकीय जमीन पर बने उनके पक्के निर्माण को जेसीबी से तोड़ने की कार्यवाही की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.