Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...

सिर में गेंद लगने पर महिला टीचर ने खोया आपा, स्कूल में क्रिकेट खेल रहे बच्चों की बेरहमी से कर दी पिटाई…. हुआ ये एक्शन

45

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने गेंद लगने के बाद 9 छात्रों की कथित तौर पर बुरी तरह पिटाई कर दी, जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना सोमवार को जिले के शहर थाना क्षेत्र के सरकारी जूनियर हाई स्कूल की है।

बच्चों की पिटाई के मामले में अध्यापिका निलंबित
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि छात्र गेंद से खेल रहे थे कि तभी शिक्षिका पूर्णिमा रस्तोगी को गेंद लग गई और इसके बाद शिक्षिका ने डंडों से छात्रों को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि पिटाई के चलते कई बच्चे बेहोश हो गए और कई बच्चों को चोटें आई हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभिभावकों की शिकायत पर शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी छात्र कक्षा 7 और 8 के हैं। छात्रों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां से उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

मामले की जांच के लिए बनाई गई 2 सदस्य जांच समिति
मीणा ने बताया कि घटना से आक्रोशित अभिभावकों ने शिक्षिका पर कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। प्राथमिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए रस्तोगी को निलंबित कर दिया है। सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी एसके मौर्य और सपना रावत की दो सदस्य जांच समिति बनाई गई, जो मामले की जांच कर रिपोर्ट देगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.