Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जेएएच में महिला उत्पीड़न जांच के लिए आंतरिक परिवाद कमेटी नहीं

35

ग्वालियर(नप्र)। गजराराजा मेडिकल कालेज में नर्स पूनम सरनकार के बहू चर्चित मामले में बीते रोज नई कमेटी ने बयान दर्ज किए। जिसमें पूनम सरनकार ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जीआरएमसी में महिला उत्पीड़न मामले की जांच करने के लिए कोई आंतरिक परिवाद कमेटी नहीं है यदि होती तो मैं शिकायत करती। लेकिन वही जीआरएमसी प्रबंधन का कहना है कि उनके यहां पर आंतरिक परिवाद कमेटी है, जिसमें पूरन सरनकार ने शिकायत ही नहीं की। इधर, पूरन सरनकार ने अपने बयान में यह कहा कि डीन के ड्राइवर मोसीन खान ने उसे रोककर कहा था कि मैडम आप बहुत परेशान हो चुकी हूं। आपका सारा काम हो जाएगा पर आपको रात आठ बजे के बाद डीन सर से मिलने जाना होगा। फिर एक फरवरी को मौसीन का फोन आया कि आप डा. देवेंद्र कुशवाह से अकेले में आकर मिलें तो आपकी वेतन भी निकल जाएगी और एजुकेशन लीव भी मिल जाएगी। उसके बाद मौसीन वाट्एसप पर मैसेज करने लगा, जिसकी शिकायत मैंने जेएएच अधीक्षक डा. आरकेएस धाकड़ से की, फिर डीन से की। लेकिन इनमें से किसी ने भी मेरी सुनवाई नहीं की और मोसीन के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। जो जांच कमेटी बैठीं उन्होंने भी उसे बयान के लिए नहीं बुलाया। वह आज भी अस्पताल में काम कर रहा है और मुझे जेएएच प्रबंधन तरह-तरह से परेशान कर रहा है। यह बात पूरन सरनकार ने नई जांच कमेटी के सामने अपने बयानों में कही।

मौसीन खान आज भी

कर रहा काम पूरन सरनकार का आरोप है कि मौसीन खान सुपर स्पेशियलटी के स्थापना शाखा में काम कर रहा है। लेकिन डीन और अधीक्षक ने एक बार भी उसे नोटिस नहीं दिया। दो जांच कमेटी गठित हो चुकी उनमें से किसी ने भी उसे बयान दर्ज कराने के लिए नहीं बुलाया। अजाक थाने में भी शिकायत की पर वहां पर भी पुलिस ने किसी को नहीं बुलाया उल्टा मुझसे ही सबूत मांग लिए। इसलिए मैंने नई जांच कमेटी जिसमें उच्च अधिकारियों से जांच कराने की मांग की थी।

दोनों पक्षों के दर्ज

होंगे बयान पूरन सरनकार मामले में दोनों पक्षों के बयान दर्ज होंगे। नई कमेटी ने मंगलवार को रेखा परमार, ओमश्री यादव और अनीता शर्मा के बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। इसके बाद डीन, अधीक्षक और सहायक अधीक्षक डा. देवेंद्र कुशवाह के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।

यदि शिकायत की होती तो उसकी जांच भी होती महिला उत्पीड़न के खिलाफ जांच करने वाली आंतरिक परिवाद कमेटी बनी हुई है। जिसमें गायनिक की एचओडी चेयरपर्सन होती है। नर्सिंग अधीक्षक, मेट्रिन और विधिक सलाहकार शामिल हैं। यदि शिकायत की होती तो जांच भी होती। संभवत: उन्होंने शिकायत नहीं की हो सकता उन्हें इसकी जानकारी न हो।

-डा केपी रंजन, प्रवक्ता, गजराराजा मेडिकल कालेज

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.