Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...

सीएम ममता बनर्जी बोली- कलह के बीज बोने की कोशिश करने वाले कभी सफल नहीं होंगे

65

 मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की दार्जिलिंग पहाड़ियों और मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच ‘‘गहरे संबंधों” को रेखांकित करते हुए शुक्रवार को कहा कि उनके बीच ‘‘कलह के बीज बोने की कोशिश” करने वाले सफल नहीं होंगे। बनर्जी ने विभिन्न विकास पहल की घोषणा के दौरान कुर्सियांग में एक कार्यक्रम के दौरान यह टिप्पणी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार उत्तर बंगाल के लिए 24,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और दार्जिलिंग तथा कलिम्पोंग जिलों में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) केंद्र स्थापित करेगी।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने बिना किसी का नाम लिए कहा, ‘‘हमारे मैदानी और पहाड़ी इलाकों के लोगों के बीच खून के रिश्ते हैं। यह एक शांतिपूर्ण जगह है… कुछ तत्व चुनाव से पहले आते हैं और हमारे बीच कलह के बीज बोने की कोशिश करते हैं। उन पर ध्यान न दें, पहाड़ के लोग उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे।” मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पहाड़ी क्षेत्रों के हमारे बच्चों और युवाओं को राज्य से बाहर जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि दार्जिलिंग, कुर्सियांग और कलिम्पोंग में आईटी और शिक्षा केंद्र तथा अन्य परियोजनाओं से सभी के लिए अवसर पैदा होंगे।”

बनर्जी ममता ने उद्योगपतियों से पहाड़ी क्षेत्रों में आकर निवेश करने का भी आह्वान किया। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस शासन के तहत पहाड़ी क्षेत्रों में विकास की गति जारी रखने के वास्ते गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन (जीटीए) के लिए 75 करोड़ रुपये के अनुदान की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने उन लोगों को ‘पट्टा’ देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है जो वर्षों से भूमि के एक विशेष टुकड़े पर रह रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.