Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Road Accident Update: भीषण सड़क हादसे के बाद एनएच पर लगे जाम के हालात, मृतकों की शिनाख्... Ramanujganj Idol Makers News: पुश्तैनी कारोबार से जुड़े मूर्तिकार रंजीत और दीपांकर बोले- लागत निकलना... Bhilai Steel Plant Iron Theft Case: बीएसपी लोहा चोरी मामले में सीबीआई की आधिकारिक एंट्री, दुर्ग-भिला... Korba Murder News: जमीन के बंटवारे के विवाद में भतीजे ने की 85 साल के चाचा की हत्या, मध्य प्रदेश के ... Solid Waste Rules Raipur News: अब चार श्रेणियों में अलग करना होगा कचरा, नियम तोड़ने पर लगेगा पर्यावर... CRPF 205 Cobra Battalion Jawan: बस्तर में नक्सल ऑपरेशन में दे चुके थे सेवाएं, इलाज के दौरान हुआ निधन... Pundag OP Incharge Bravery: पुंदाग थाना प्रभारी संजीव की सूझबूझ से बची युवक की जान, टावर पर चढ़ने से... Jharkhand Road Accident News: एफसीआई गोदाम के पास भारी वाहनों के आवागमन पर रोक की मांग, रातभर मचा रह... Jharkhand Education News: हिंदी साहित्य सम्मेलन मध्यमा प्रमाणपत्र विवाद पर हाईकोर्ट का निर्णय, 8 हफ्... Palamu Road Jam News: झारखंड आंदोलनकारियों ने सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन, पुलिस बल मौके पर मौजूद, ज...

Masik Shivratri 2023: इस दिन मनाई जाएगी मासिक शिवरात्रि, जानिए शिव पूजा के जरूरी नियम

46

इंदौर। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हर महीने की मासिक शिवरात्रि पर व्रत रखने और भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मासिक शिवरात्रि के दिन भक्त शिवलिंग पर कई तरह की चीजें चढ़ाते हैं, लेकिन शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें भूलकर भी शिवलिंग पर नहीं चढ़ाना चाहिए। आइए जानते हैं कि किन चीजों को शिवलिंग पर अर्पित करना वर्जित है।

इस दिन पड़ रही है मासिक शिवरात्रि

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 11 दिसंबर को सुबह 7.10 बजे शुरू होगी। साथ ही इसका समापन 12 दिसंबर को सुबह 6 बजकर 24 मिनट पर होगा। ऐसे में मासिक शिवरात्रि 11 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस दिन पूजा का शुभ समय रात 11 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक रहेगा।

इन चीजों को न चढ़ाएं

शिवलिंग पर तुलसी दल अर्पित नहीं किया जाता है। ऐसे में मासिक शिवरात्रि के दिन भूलकर भी भगवान शिव को तुलसी दल न चढ़ाएं और पंचामृत में भी तुलसी न मिलाएं। मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव को तिल भी नहीं चढ़ाए जाते हैं। नारियल के पानी से भी शिवलिंग का अभिषेक करना शुभ नहीं माना जाता है।

इस तरह करें शिव जी की आराधना

मासिक शिवरात्रि पर पूजा निशिता काल यानी आधी रात के समय करना शुभ माना जाता है। इसलिए पूजा करने से पहले स्नान कर लें और पवित्र हो जाएं। इस खास दिन पर भगवान शिव का दूध या गंगाजल से अभिषेक करें। धतूरा, बेलपत्र, दही, चंदन आदि भी चढ़ाएं। मासिक शिवरात्रि के दिन शिव चालीसा और शिव मंत्रों का भी जाप करें। इससे साधक को महादेव का आशीर्वाद मिलता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.