Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव... Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरश...

शकर 20 रुपये सस्ती हुई, मिलों की कम दामों पर बिक्री का असर

82

इंदौर। शकर में लोकल के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की डिमांड बेहद सुस्त बनी हुई है, जबकि बाजार में रोजाना पांच-सात गाड़ी की आवक होने से शकर का भरावा बढ़ता जा रहा है। दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा दिसंबर के लिए खपत से अधिक शकर कोटा जारी किए जाने से मिलें काफी चिंतित हैं और कई मिलें स्टाक हल्का करने के लिए बिक्री टेंडर कम दामों पर पास कर रही है, जिससे खुले बाजारों में भी शकर के दाम घटने लगे हैं।

गुरुवार को इंदौर में शकर के दाम चार हजार रुपये प्रति क्विंटल के नीचे पहुंच गए। शकर नीचे में 3980 तथा ऊपर में 4025 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। इन दामों पर भी व्यापार बेहद कमजोर है। दूसरी ओर नारियल में ग्राहकी बेहद सुस्त बनी हुई है, जबकि छुटपुट रूप से आवक होने के कारण बाजार में नारियल का भरावा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में नारियल के दामों में कुछ और मंदी की उम्मीद की जा रही है। नारियल की आवक तीन गाड़ी की रही।

खोपरा गोला और बूरे में कारोबार सामान्य रहा। भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं रहा। नारियल 100 भरती 1650-1700, 120 भरती 1700-1750, 160 भरती 1750-1800, 200 भरती 1850-1900, 250 भरती 2050-2100 रुपये प्रति बोरी के भाव रहे। खोपरा गोला बक्सा 100-125 कट्टे 95 रुपये प्रति किलो और खोपरा बूरा 2450-4150 रुपये प्रति (15 किलो) के भाव रहे। सौंफ में लेवाली बेहद कमजोर होने और स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने के कारण भाव में गिरावट रही। सौंफ मोटी 175 से 200, मीडियम 225 से 325, बेस्ट 425 से 450, बारीक 330-440 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। इस बार सौंफ का उत्पादन बढ़ने की संभावनाओं को ध्यान में रखते स्टाकिस्ट माल हलका करने में जुट गए हैं।

शकर-गुड़ के दाम – शकर 3980-4025, एम-शकर 4030-4040, गुड भेली 3700-3800, करेली कटोरा 4000-4100, लड्डू 4200-4300, बरफी 4700, गिलास एक किलो 4400-4600 रुपये प्रति क्विंटल ।

फलाहारी – सच्चामोती एगमार्क साबूदाना (1 किलो) 7270, सच्चासाबू एगमार्क साबूदाना (1 किलो) 7270, सच्चासाबू एगमार्क खीरदाना (500 ग्राम) 7390, सच्चासाबू एगमार्क फूलदाना (500 ग्राम) 7980,सच्चासाबू एगमार्क चीनीदाना (500 ग्राम) 7910, गोपाल साबुदाना लूज (25 किलो) 6410,अल्पहार/ कुकरीजाँकी भगर मोरधन (500 ग्राम) 10130 प्रति क्विंटल। रायल रतन साबूदाना (1 किलो) 6985, रायलरतन (500 ग्राम) 7045 व रायलरतन लूज 6550, रायल सच्चामोती पोहा एक किलो 5350 व 35 किलो पैकिंग में 4800, रायलरतन मोरधन (आधा किलो) 10500 रुपये।

पूजन सामग्री – देशी कपूर 550 से 750, ब्रांडेड कपूर 750 से 800, पूजा बादाम 110 से 125, बेस्ट 175 से 190, पूजा सुपारी 475, अरीठा 130, सिंदूर (25 किलो) 7400 रुपये।

मसालों के दाम – हल्दी निजामाबाद 170 से 195, हल्दी लालगाय 260-262 कालीमिर्च गारबल 623 से 625 एटम 635 से 645, मटरदाना 675 से 681, जीरा ऊंझा 525 से 550, बेस्ट 565 से 585 ए. बेस्ट 615-651 सौंफ मोटी 175 से 200, मीडियम 225 से 325, बेस्ट 425 से 450, बारीक 330-440, लौंग मीडियम 850 से 900, बेस्ट 950-965 सौंठ 295 से 325 बेस्ट 375 से 400, दालचीनी 245-255, जायफल 580-650, बेस्ट 700 जावत्री 1900-1950, बड़ी इलायची 981 से 1065 बेस्ट 1125 से 1225, पत्थरफूल 351 से 375, बेस्ट 475, बाद्यान फूल 550 से 575, बेस्ट 750-775 शाहजीरा खर 350 से 360, ग्रीन 600-611, तेजपान 91-101, नागकेसर 750 से 775, धोली मूसली नई 1600 से 1800, सिंघाड़ा छोटा 90-105 बड़ा 115 हींग 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 121- 50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, 111-50 ग्राम 2850, पाउच में 10 ग्राम 2920, पावडर 850-900, हरी इलायची 1400-1550 मीडियम बोल्ड 1650 से 1750 बोल्ड 1850-1950 बेस्ट ए बोल्ड 2150-2400 और सफेद तिल्ली 148-155 बेस्ट 155-160 रुपये।

सूखे मेवों के दाम – डब्ल्यू 240 नंबर 825-840, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 725 से 740, काजू डब्ल्यू 300 नंबर 690-710, काजू जेएच 675, टुकड़ी 590-611, बादाम 540-560 बेस्ट 625-660 टांच 480-525 खसखस मीडियम 600-650 बेस्ट 850-1100 ए.बेस्ट 1201 तरबूज मगज 840-880 खारक 115-135 मीडियम 145 से 175 बेस्ट 225 से 250 ए. बेस्ट 301 किशमिश कंधारी 425 से 475, बेस्ट 550-650, इंडियन 140 से 155 बेस्ट 175 से 225, चारोली 1485 से 1550, बेस्ट 1600 मुनक्का 450 से 550 बेस्ट 650 से 900, अंजीर 750 से 900 बेस्ट 1150 से 1450 मखाना 670 से 775, मीडियम 800 से 840 बेस्ट 865-900, केसर ब्रांडेड 188 से 190 अन्य 145-150 पिस्ता 1500-1680 नमकीन पिस्ता 850 से 950 अखरोट 450 से 500, बेस्ट 550 से 650, अखरोट गिरी 700 से 1050 जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 550 गोंद नाइजीरिया 180-250, गोंद धावड़ा 400-700 रुपये।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.