Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

खरगोन में वोट डालने आई महिला की पोलिंग बूथ पर मौत

42

खरगोन: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में मतदान केंद्र के अंदर मतदान के लिए जा रही एक महिला की मौत हो गई। आधिकारिक जानकारी के अनुसार रिटर्निंग आफिसर भास्कर गाचले के अनुसार खरगोन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रूपखेड़ा के मतदान केन्द्र में मतदान के लिए आ रही 53 वर्षीय महिला लकवा से ग्रसित थी। उसे मतदान केन्द्र मतदान के लिए लाया जा रहा था। वह कतार में नहीं लगी थी। मतदान केन्द्र के प्रवेश द्वार पर उसे चक्कर आने पर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई है।

बता दें कि आज मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर है। भाजपा के कई बड़े दिग्गजों की साख दाव पर लगी हुई है। वहीं कांग्रेस अपनी खोई हुई सत्ता वापस पाने के लिए एडी चोटी का जोर लगा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.