Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

MP School Exam: सरकारी स्कूलों में चौथी से आठवीं कक्षा की छमाही परीक्षाएं 20 दिसंबर से

63

भोपाल। सरकारी स्कूलों में चौथी से आठवीं कक्षा की छमाही परीक्षाएं 20 दिसंबर से आयोजित कराई जाएंगी। राज्य शिक्षा केंद्र ने प्रदेश के शासकीय स्कूलों की चौथी से आठवीं कक्षा की छमाही परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षाएं 28 दिसंबर तक चलेंगी।

बता दें कि परीक्षाएं छह नवंबर से आयोजित होने वाली थीं, लेकिन विधानसभा चुनाव के कारण स्थगित कर दी गई थीं। चौथी व पांचवीं कक्षा की परीक्षा का समय सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक और छठीं, सातवीं व आठवीं कक्षा की परीक्षाओं का समय दोपहर दो से 4.30 बजे तक होगा।

इस बार तीसरी से आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लर्निंग आउटकम पर आधारित होंगे। ऐसे में विद्यार्थी कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को रटकर परीक्षा पास नहीं कर पाएंगे।

इसके लिए उन्हें पूरे पाठ्यक्रम बारीकी से पढ़ना होगा। इनकी वार्षिक परीक्षा मार्च के प्रथम सप्ताह में होने की संभावना है। वार्षिक परीक्षा में 60 अंक का प्रश्नपत्र और 40 अंक का प्रोजेक्ट वर्क होगा।

60 अंक के प्रश्नपत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न, रिक्त स्थान, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय व दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के बदले तार्किक प्रश्न अधिक शामिल होंगे।

राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट पर वार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्रों का ब्लू प्रिंट अपलोड किया जाएगा। विद्यार्थी ब्लू प्रिंट को डाउनलोड कर परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे।

तीसरी से आठवीं तक के प्रश्नपत्रों का प्रारूप

प्रत्येक विषय के प्रश्नपत्र का कुल अंक-60 बहु विकल्पीय-पांच प्रश्न (प्रत्येक एक अंक) रिक्त स्थान की पूर्ति-पांच प्रश्न (प्रत्येक एक अंक) अति लघुउत्तरीय -छह प्रश्न (प्रत्येक दो अंक) लघु उत्तरीय -छह प्रश्न (प्रत्येक तीन अंक) दीर्घ उत्तरीय -चार प्रश्न (प्रत्येक पांच अंक)

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.