Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तारापीठ के होटल में भीषण आग से हाहाकार: 7 श्रद्धालुओं व कर्मचारियों की मौत, 45 मिनट तक टॉयलेट में फं... लखीसराय: अशोकधाम हॉल्ट पर करंट की अफवाह से मची भगदड़, 8 श्रद्धालुओं ने तोड़ा दम; DM ने स्पष्ट की स्थ... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ...

भोपाल के दो खिलाड़ियों ने नेशनल टू नेशनल क्वालीफाई किया

43

भोपाल। राजधानी के छह निशानेबाजों ने इंडिया टीम के चयन ट्रायल्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इनमें से दो खिलाड़ियों ने नेशनल टू नेशनल रिनाउड शूटिंग निशानेबाज की उपलब्धि भी हासिल कर ली है। 15 नवंबर से दो दिसंबर तक आयोजित की गई 66वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप नई दिल्ली में आयोजित की गई है। चैंपियनशिप में राजधानी की फन राइफल शूटिंग एवं शफीक खान राइफल शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। कोच मोहम्मद इदरिस ने बताया कि ये सभी खिलाड़ी अब ट्रायल्स देंगे। यह ट्रायल्स आगामी माह में आयोजित किया जाएगा।

दो खिलाड़ी .22 में रिनाउड शूटर

अकादमी के दो खिलाड़ी रिनाउड शूटर के लिए क्वालीफाई कर गए हैं। इनमें मोहम्मद बिलाल और आमिर हुसैन शामिल हैं। ये खिलाड़ी अब नेशनल टू नेशनल खेल सकेंगे। दोनों ही .22 राइफल शूटिंग इवेंट के हैं। सबसे खास बात यह है कि इस इवेंट का अभ्यास इस शूटिंग अकादमी में नहीं होता है इसके बावजूद बिलाल और आमिर ने यह उपलब्धि हासिल कर ली है। कोच ने बताया कि बिलाल ने 600 में से 601 अंक हासिल किए हैं।

ये खिलाड़ी शामिल: मोहम्मद बिलाल, आमिर हुसैन, प्रगति ठाकुर, जैदान अंसारी, प्रणव ब्रोक और वानिया जाहिद

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.