Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, हरमनबीर सिंह को ... जींद जिला जेल में कैदी की आत्महत्या का मामला: 2 DSP, हवलदार समेत 7 लोगों पर FIR दर्ज; परिजनों के हंग... 11 साल बाद बने संगठन के साथ ही सिरसा कांग्रेस में उभरी अंदरूनी खींचतान, बेनीवाल और सेतिया में जुबानी... हरियाणा में बिना मान्यता प्राप्त 693 निजी स्कूलों पर गिरेगी गाज! DEO से मांगी बंद कराए गए स्कूलों की... हरियाणा कांग्रेस में आंतरिक कलह तेज: विधायक गोकुल सेतिया ने पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह को दी खुली चुन... समालखा में महिला की संदिग्ध मौत पर अस्पताल में बवाल: पुलिस पर सुसाइड नोट में आरोप, परिजनों का पोस्टम... नारनौल में दर्दनाक हादसा! खासपुर के पास नहर में नहाने उतरे दो किशोर डूबे, दोनों की मौत से गाँव में म... हरियाणा में कॉमनवेल्थ विजेताओं का सम्मान समारोह स्थगित: PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात के कारण लिया गया ... हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा! फरीदाबाद से कांवड़ लेने गए 3 दोस्तों की बाइक को बस ने मारी टक्कर, 1 की... हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन! 17 IAS और 7 HCS अधिकारियों के ट्रांसफर, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदा...

किसी बस के नीचे जाकर मरो, मेरी 1.5 करोड़ की कार है…पूर्व प्रधानमंत्री की बहू ने बीच सड़क बाइक सवार को लताड़ा

50

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की बहू और एचडी रेवन्ना की पत्नी भवानी रेवन्ना ने एक बाइक सवार को जमकर खरी-खोटी सुनाई। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें देख सकते है कि भवानी रेवन्ना एक बाइक सवार की जमकर क्लास लगाती है। जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी। जिस पर वह इतना भड़क गई कि उसे बीच सड़क जमकर बेइज्जत किया।

वीडियो में भवानी रेवन्ना बाइक सवार से कहती दिख रही हैं कि वह उनकी कार को नुकसान पहुंचाने के बजाय किसी बस के नीचे जाकर मर जाए मेरी कार की कीमत ₹1.5 करोड़ है। वे पूछती है कि उनकी कार में हुए नुकसान की भरपाई कौन करेगा?  भवानी रेवन्ना कहती हैं कि उनकी 1.5 करोड़ की कार में नुकसान हुआ है।

इतना ही नहीं भवानी रेवन्ना के ड्राइवर मंजूनाथ ने बाइक सवार शिवन्ना के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने टक्कर मारने वाले बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाइक सवार के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 157 के तहत मैसूर जिले के सालिग्राम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.