Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...

घर में रखनी चाहिए इस तरह की तुलसी, होगा मां लक्ष्मी का आगमन, मिलेगी तरक्की

45

इंदौर।  हिंदू धर्म में तुलसी का विशेष महत्व माना जाता है। तुलसी कई प्रकार की होती है। ज्यादातर लोग अपने घरों में रामा या श्यामा तुलसी लगाते हैं और उसकी प्रतिदिन पूजा करते हैं। दोनों तुलसी का अपना महत्व होता है। आइए जानते हैं कि इन दोनों तुलसी के पौधों में से कौन-सा पौधा घर में रखना लाभकारी होता है। तुलसी के 5 प्रकार बताए गए हैं। सबका अपना-अपना महत्व माना जाता है।

5 प्रकार की होती है तुलसी

1) श्यामा तुलसी

2) रामा तुलसी

3) श्वेत तुलसी

4) वन तुलसी

5) नींबू तुलसी

श्यामा तुलसी की पहचान

श्यामा तुलसी के पत्ते गहरे बैंगनी रंग के होते हैं। इसलिए इसे श्यामा तुलसी कहा जाता है। इसके अलावा यह तुलसी भगवान कृष्ण को बहुत प्रिय मानी जाती है। इस तुलसी को तुलसी को कृष्णा तुलसी के नाम से भी जाना जाता है। श्यामा तुलसी भी कई लोग अपने घर में लगाते हैं और रोज इसकी पूजा करते हैं।

रामा तुलसी की पहचान

रामा तुलसी के पत्ते हरे रंग के होते हैं। इसे रामा तुलसी इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यह भगवान राम की प्रिय मानी जाती है। इसकी पत्तियों का स्वाद मीठा होता है। तुलसी दोनों ही तरह की घर में रखी जा सकती हैं, लेकिन रामा तुलसी को घर में रखना अधिक लाभकारी माना जाता है। इससे व्यक्ति की उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। इसकी प्रतिदिन पूजा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.