Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अविश्वास प्रस्ताव से पहले PM मोदी का विपक्ष पर बड़ा प्रहार! बोले- 'ओम बिरला अहंकारी उत्पाती छात्रों ... Chitrakoot School News: पढ़ाई की जगह छात्राओं से मसाज कराने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित, जांच के बा... ईरान-इजराइल जंग से नहीं महंगी होगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें! भारत सरकार का बड़ा बयान- 'हमारे पास है ते... अन्ना हजारे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी! मिडिल ईस्ट की जंग देख भावुक हुए अन्ना, बोले- 'शांति के लिए पह... अमित शाह की हुंकार! 'केदारनाथ से कन्याकुमारी तक चुन-चुनकर बाहर होंगे घुसपैठिये', जन-जन की सरकार समार... Purnia Crime News: पूर्णिया में बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, हत्या के बाद शव से रेप और फिर पेड़ से लटका... IPS Anshika Verma Wedding: आईपीएस अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, सोशल म... UPSC Result में 'हमशक्ल' नाम का खेल! 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, जानें कौन है असली अफसर... जींद में रोंगटे खड़े कर देने वाला कांड: रंग फैक्ट्री में लगी आग, बाहर से ताला लगा होने के कारण 4 महि... Bihar Politics: निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर उपेंद्र कुशवाहा का रुख साफ, बोले- JDU के अस्ति...

जबलपुर में गणना कर्मियों को अलग-अलग रंग के फोटो पहचान पत्र जारी

22

जबलपुर । मतों की गणना के लिए नियुक्त गणना कर्मियों को अलग-अलग रंग के फोटो पहचान पत्र जारी किए जा रहे हैं। विधानसभा स्तर पर नियुक्त मतगणना कर्मियों को दिए जाने वाले पहचान पत्र का रंग भी वही होगा जिस रंग के पहचान पत्र मतदान कराने नियुक्त मतदान कर्मियों को दिए गए थे।

रिटर्निंग ऑफिसर कोमतगणना एजेंट की जांच करने की जिम्मेदारी

रिटर्निंग आफिसर सूची मिलने पर एजेन्टों के लिए पहचान पत्र तैयार करेंगे। रिटर्निंग ऑफिसर को मतगणना हाल में प्रवेश के पूर्व मतगणना एजेंट की जांच करने की जिम्मेदारी दी गई है।

मतगणना हाल में एक बार आने के बाद दोबारा बाहर नहीं जाएगा

मतगणना हाल में एजेंट एक बार प्रवेश करता है तो दोबारा बाहर नहीं जाएगा। इसके साथ ही उसे केंद्रों में मतदान एजेंट को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं ऐसा कोई भी व्यक्ति केन्द्र अथवा राज्य सरकारों से सुरक्षा लेने वाला उम्मीदवारों का गणना एजेंट नहीं बन सकेंगा। यदि ऐसे लोग मतगणना केंद्र में प्रवेश के लिए अपनी मर्जी से सुरक्षा को छोड़कर अंदर जाना चाहेंगे तो वे जा सकते हैं।

कई रंग को होंगे परिचय पत्र

पाटन में कर्मियों को नारंगी रंग के, बरगी में पीले रंग के, पूर्व में नीले रंग के, उत्तर क्षेत्र में लाल रंग के, कैंट में हरे रंग के, पश्चिम में सफेद रंग के, पनागर में सफेद रंग के और सिहोरा विधानसभा क्षेत्र के मतगणना कर्मियों को जामुनी रंग के पहचान पत्र दिए जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !