Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

Pushya Nakshatra 2023: 1 और 2 दिसंबर को पुष्य नक्षत्र, शुभ मांगलिक कार्य के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त

33

उज्जैन। दीपावली के बाद एक बार फिर पुष्य नक्षत्र के रूप में महामुहूर्त आ रहा है। पंचांगीय गणना से 1 व 2 दिसंबर को पुष्य नक्षत्र की साक्षी रहेगी। इन दो दिनों में शुभ मांगलिक कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ समय रहेगा।

इन दो दिनों में हर प्रकार की खरीदी स्थाई समृद्धि प्रदान करने वाली मानी गई है। ज्योतिषाचार्य पं.अमर डब्बावाला ने बताया 27 नक्षत्रों में पुष्य नक्षत्र को राजा की संज्ञा दी गई है। इस नक्षत्र की साक्षी में शुभ मांगलिक कार्य व खरीदी का विशेष महत्व है।

इसलिए दीपावली से पहले पुष्य नक्षत्र आने पर लोग दीपोत्सव के लिए खरीदी करते हैं। इस बार दीपावली के बाद एक बार फिर दो दिन पुष्य नक्षत्र की साक्षी रहेगी।

 

1 दिसंबर शुक्रवार को शाम 5 बजकर 3 मिनट से पुष्य नक्षत्र की शुरुआत होगी, जो अगले दिन 2 दिसंबर शनिवार को दिवस पर्यंत रहेगा।

शुक्रवार के दिन पुष्य नक्षत्र होने से यह शुक्र पुष्य कहलाएगा। वहीं शनिवार के दिन इसकी मौजूदगी शनिपुष्य के नाम से जानी जाएगी। पुष्य नक्षत्र में सोना खरीदने का विशेष महत्व है। इसके अलावा भूमि, भवन, वाहन, सोने-चांदी के आभूषण तथा सिक्के, इलेक्ट्रानिक्स उत्पाद आदि की खरीदी के लिए भी यह दोनों दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.