Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...

Guru Gochar 2023: इन 3 राशि वालों के लिए भाग्यशाली होगा साल 2024, बृहस्पति का गोचर देगा शुभ फल

35

इंदौर। हिंदू ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को सबसे प्रभावकारी माना गया है। देवगुरु बृहस्पति जब भी राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर होता है। पंडित आशीष शर्मा के मुताबिक, शनि के बाद बृहस्पति दूसरा सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है, जो करीब 13 महीनों में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, देवगुरु बृहस्पति 1 मई, 2024 को दोपहर 12.59 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस अवधि में ही बृहस्पति देव 12 जून को रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे और 9 अक्टूबर को गुरु वक्री होंगे। ऐसे में साल 2024 में गुरु ग्रह इन 3 राशि वालों के लिए शुभ परिणाम दे सकते हैं।

वृषभ राशि

देवगुरु बृहस्पति 1 मई, 2024 को वृषभ राशि में ही गोचर करेंगे। वृषभ राशि को इस दौरान करियर में सफलता मिल सकती है। व्यापार में अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों पर साल 2024 में देवगुरु बृहस्पति प्रसन्न रहेंगे। मिथुन राशि के जातकों के आय में बढ़ोतरी होने के साथ पदोन्नति हो सकती है। इस दौरान पैतृक संपत्ति में लाभ हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क राशि

देवगुरु कर्क राशि में उच्च स्थिति में होंगे और इस कारण से कर्क राशि के जातकों को नौकरी में अच्छा लाभ होगा। किसी बड़े पद की जिम्मेदारी मिल सकती है। खेती किसानी में फसल की पैदावार अच्छी हो सकती है। लॉटरी से लाभ मिल सकता है।

डिस्क्लेमर

”इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.