Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका...

“हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना बंद करें नीतीश कुमार”, अवकाश कैलेंडर को लेकर बोले नित्यानंद राय

42

पटना: बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से जारी ‘अवकाश कैलेंडर 2024′ में ‘हिंदू त्योहारों पर मिलने वाली छुट्टियों’ में कटौती को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को राज्य सरकार पर निशाना साधा। भाजपा नेताओं ने अवकाश तालिका के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया मंच पर साझा किए हैं। उनमें से कइयों ने नाराजगी भरे बयान भी जारी किए हैं।

“हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना बंद करें” 
बिहार भाजपा के पूर्व प्रमुख एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नीतीश कुमार-नीत सरकार पर तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना नीतीश कुमार जी तुरंत बंद करें। राय ने कहा कि जिस तरह से हिंदुओं के पर्व-त्योहार के मौके पर राज्य सरकार छुट्टियां रद्द कर रही है और मुस्लिम त्योहारों पर छुट्टियां घोषित कर रही है, उससे ऐसा लगता है कि यह बिहार को इस्लामीकरण की ओर ले जाने की साजिश है तथा इस साजिश के सूत्रधार नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव हैं, लेकिन बिहार की जनता इसको कतई स्वीकार नहीं करेगी।

उजियारपुर से सांसद राय ने कहा, “मुसलमानों के लिए तुष्टीकरण की नीति अपनाना बिहार सरकार की सोची समझी साजिश का हिस्सा है.. अंग्रेजों की तरह ही नीतीश कुमार की भी ‘बांटो और राज करो’ की नीति नहीं चलेगी..। बिहार के लोग समझदार हैं, आपकी साजिश देख रहे हैं एवं समझ भी रहे हैं। हिंदुओं पर जो चोट आप कर रहे हैं, इसका करारा जवाब बिहार के हिंदू देंगे।” महागठबंधन के कुछ नेताओं ने स्वीकार किया है कि उन्हें शिक्षा विभाग का यह कदम मंजूर नहीं है और वे चाहेंगे कि इसमें संशोधन किया जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.