Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की रंगदारी मामला, आरोपी शोएब ढेबर की गिरफ्तारी की जानकारी ली... छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की अहम बैठक, प्रदेश के विकास और... छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पुलिस विभाग ने जारी किए कई अधिकारियों और कर्मचारि... हरियाणा के सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 स्थित मुरथल के पेट्रोल पंप पर बड़ा हंगामा, तेल देने से मना करने... चंडीगढ़ में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में हुई हाई पावर्ड वर्क्स कमेटी की बैठक, 25.54 कर... कुरुक्षेत्र में बीकानेर से बसों के जरिए आ रहे संदिग्ध मावे पर बड़ी कार्रवाई, मौके से पकड़े गए 36 टीन हरियाणा के जुलाना विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व चेयरमैन चौधरी शमशेर सिंह अहलावत का ... हरियाणा के सोनीपत में दिल दहला देने वाला हादसा, घर के बाहर खेल रहे सवा दो साल के मासूम को तेज रफ्तार... हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस, उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच ने सरस्वती प्रोजेक्ट और... हरियाणा के सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान

देश के मुस्लिम अनाथालय बाल आयोग के रडार पर, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

49

देशभर के मुस्लिम अनाथालय अब राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के रडार पर हैं। एनसीपीसीआर ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर उनके क्षेत्र में चल रहे तमाम मुस्लिम अनाथालयों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने राज्यों को कहा है कि वे 15 दिन के भीतर सभी मुस्लिम अनाथालयों की संख्या और उनमें बच्चों की स्थिति पर रिपोर्ट दे।

यह भी बताया जाए कि उनमें से कितने पंजीकृत हैं और कितने गैर पंजीकृत हैं? कितनों में बच्चों को शिक्षा मुहैया कराई जा रही है या नहीं? एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने सभी राज्यों के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि उनकी एक टीम ने कर्नाटक के एक मुस्लिम अनाथालय दारूल उलूम सईदिया यतीमखाना का औचक निरीक्षण किया था।

जांच के दौरान पाया गया कि यह अनाथालय जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत पंजीकृत ही नहीं है। इस अनाथालय में 200 अनाथ बच्चे रह रहे हैं। उन्हें स्कूली शिक्षा भी प्रदान नहीं की जा रही है। आयोग ने राज्यों को कहा है कि गैर पंजीकृत मुस्लिम अनाथालयों को पंजीकृत कराया जाए और बच्चों को शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों। अगर कोई मुस्लिम अनाथालय खुद को जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत पंजीकृत नहीं कराता । है तो उसके खिलाफ एफआईआर कराई जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.