Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

‘कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं, कांग्रेस राजस्थान में फिर से सरकार बनाएगी’, मतदान के बाद बोले अशोक गहलोत

120

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि राज्य में कांग्रेस के खिलाफ कोई ‘सत्ता विरोधी’ लहर नहीं है और कांग्रेस की फिर से सरकार बनेगी। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान जारी है। गहलोत ने जोधपुर में मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान में जो माहौल है उसके अनुसार हम कह सकते हैं कि सरकार हमारी बनेगी। राजस्थान में ‘अंडरकरंट’ (समर्थन की शांत लहर) है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में ‘अंडरकरंट’ होने का पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का दावा खोखला है।

सीएम गहलोत ने कहा, ‘‘उनके दावे खोखले हैं…हमारा दावा ठोस है।” उन्होंने कहा कि राजस्थान में चुनाव प्रचार के लिए बाहर से आए भाजपा नेता पांच साल तक यहां नजर नहीं आएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के चुनाव अभियान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ यह चुनाव मोदी का नहीं… विधानसभा चुनाव है। आज के बाद ये सब लोग गायब हो जाएंगे, पांच साल बाद आएंगे। हम लोग यहीं रहेंगे। जनता के बीच जाएंगे उनके सुख दुख में भागीदार रहेंगे। विकास की बात करेंगे। वे नहीं आने वाले।”

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी गारंटियों की साख बहुत अधिक है। हमारी गारंटी काम करेगी। मोदी की गारंटी फेल हो गई है… सरकार इस बार फिर बनेगी।” इससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपना अभियान विकास के मुद्दों पर केंद्रित किया जबकि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित भाजपा नेताओं ने ‘भड़काऊ भाषा’ का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री समेत बाहर से आये भाजपा नेताओं ने लोगों को भड़काने की कोशिश की। उन्होंने कहा, ”जनता समझ गई है। ऐसा लगता है कि कांग्रेस सरकार दोबारा आएगी।”

भाजपा द्वारा ‘लाल डायरी’ और अन्य मुद्दों पर केवल अशोक गहलोत को ही निशाना बनाए जाने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा नेताओं के दिल में टीस है कि वे खरीद-फरोख्त के तमाम प्रयासों के बावजूद राज्य की चुनी हुई सरकार नहीं गिरा सके।” बर्खास्त किए गए एक मंत्री ने दावा किया था कि “लाल डायरी” में मुख्यमंत्री और कई नेताओं के अवैध वित्तीय लेनदेन का ब्योरा है। राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार सुबह मतदान शुरू हुआ। गंगानगर जिले के करणपुर में कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर की मृत्यु के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.