Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

राजस्थान में कांग्रेस के पक्ष में माहौल, इस बार बदलेगा रिवाज: प्रचार के आखिरी दिन खरगे का बड़ा दावा

98

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन बड़ा दावा किया है। खरगे का कहना है कि अशोक गहलोत सरकार की कल्याकारी योजनाओं एवं पार्टी की सात ‘गारंटी’ के चलते प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है तथा हर पांच साल में सरकार बदलने का रिवाज इस बार बदलेगा। राजस्थान में बृहस्पतिवार शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। प्रदेश की सभी 200 विधानसभा सीट के लिए आगामी 25 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

कांग्रेस पार्टी के पक्ष में माहौल
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘राजस्थान के चुनाव प्रचार का आज आख़री दिन है। वीरों और रणबांकुरों की पावन धरती राजस्थान ने हमारी जन-कल्याणकारी योजनाओं को स्वीकारा है। कांग्रेस पार्टी की 7 गारंटी पर अपना भरोसा जताने के लिए एक करोड़ से भी ज़्यादा परिवारों को धन्यवाद। पूरे राज्य में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में माहौल है।”

इस बार बदलेगा रिवाज
उन्होंने दावा किया, ‘‘भाजपा हमारे सामाजिक न्याय, आर्थिक सशक्तिकरण और बचत एवं राहत की योजनाओं से घबरा गई है। प्रधानमंत्री मोदी जी और गृह मंत्री अमित शाह खोखली, बेतुकी,अनर्गल और विभाजनकारी बातों में व्यस्त है, उनको कांग्रेस पार्टी की सात गारंटी रास नहीं आ रही हैं। इस बार जनता उनके झूठ, बहकावे और नफ़रत भरी बातों में नहीं आएगी।” कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘राजस्थान की जनता ने ये तय कर लिया है कि इस बार रिवाज बदलेगा, वे कांग्रेस पार्टी को पुनः अवसर देंगे। ”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.