Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 अफसर समेत 4 शहीद

35

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के राजौरी इलाके में आतंकवादियों के साथ चल रही मुठभेड़ में दो सैन्‍य अफसर और दो जवान सहित सेना के चार जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 1 अन्‍य घायल जवान की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे उधमपुर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। शहीद अधिकारी का शव जंगल से बाहर लाया जा चुका है। सूत्र के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के राजौरी इलाके में आतंकवादियों के साथ चल रही मुठभेड़ में दो अधिकारियों और दो जवानों सहित सेना के चार जवान शहीद हो गए हैं।

ऑपरेशन जारी

जम्‍मू के आईजी आनंद जैन ने बताया कि राजौरी के कालाकोट इलाके में थाना धर्मसाल के सोलकी गांव के बाजी माल इलाके में कम से कम दो आतंकवादियों के होने की सूचना थी। इस इलाके में विशेष सूचना पर घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया था। इस मुठभेड़ में दो कैप्‍टन और एक जवान के शहीद होने के बाद से गांव में मातम का माहौल है और सेना ने जंगल के उस इलाके को चारों ओर से घेर लिया है। जहां से फायरिंग हो रही है। जैश और पीएएफएफ के कुछ अलग-अलग समूह हैं जिन्हें बाजीमल क्षेत्र के पास गुलाबगढ़ वन क्षेत्रों में घेर लिया गया है। यह एक पुराना समूह है जिसे शुरुआत में 5 अक्टूबर को भी देखा गया था, जिसके बाद शुरुआती गोलीबारी हुई, उसके बाद ऑपरेशन जारी है। सेना और पुलिस के अफसर मौके पर मौजूद हैं।

घायल जवानों को उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल ले जाया गया

इलाके की घेराबंदी में कश्‍मीर पुलिस और भारतीय सेना के कई जवान तैनात हैं। उन्‍‍‍‍‍‍‍‍होंने पूरे इलाके को घेर कर रखा है। जंगल का इलाका होने के कारण यहां आतंकियों का ठिकाना पता करने और उन तक पहुंचने में दिक्‍कत हो रही है। हालांकि उनके ठिकाने को जानने के लिए अन्‍य तरीके भी अपनाए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षाबलों ने मौके पर दो आतंकियों को घेर लिया है और भीषण मुठभेड़ जारी है। उन्होंने कहा कि आतंकियों को मार गिराने के लिए और अधिक जवानों को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के दौरान कैप्टन स्तर के दो अधिकारियों और एक हवलदार को जान गंवानी पड़ी। अधिकारियों ने पहले कहा था कि कहा कि एक मेजर और दो जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल ले जाया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.