Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...

‘जय श्री राम, भारत माता की जय…क्या इससे हो जाएगा काम?’ वरुण गांधी को अपनी ही सरकार पर आया गुस्सा

78

अगामी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा से सांसद वरुण गांधी का पारा चढ़ा हुआ है। दो दिन के दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे वरुण ने अपनी ही पार्टी के नारों, सरकारी योजनाओं की स्थिति और भ्रष्टाचार-बेरोजगारी को लेकर सवाल उठाए हैं।

पहले से ही माना जा रही है कि 2024 के लोक सभा के चुनाव में भाजपा वरुण गांधी को टिकट नहीं देने वाली है। और उनके तीखे तेवर देखने के बाद से इस बात में आर ज्यादा सच्चाई नजर आ रही है। दरअसल, वरुण गांधी ने कहा है कि जो लोग लोन नहीं जमा कर पाएंगे, उनकी संपत्ति की कुर्की होगी। उनकी संपत्ति नीलाम होगी. उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि अब मैं पूछना चाहता हूं कि इसका इलाज क्या है? केवल नारे? वरुण ने आगे कहा कि जय श्रीराम, भारत माता की जय इससे हो जाएगा काम?

‘भारत माता को अपनी मां मानता हूं’
उन्होंने आगे ये भी कहा कि मैं भारत माता को अपनी मां मानता हूं, मैं हनुमानजी का भक्त हूं, भगवान राम को अपना इष्ट मानता हूं। बीजेपी सांसद ने कहा कि लेकिन मैं आपसे एक बात पूछना चाहता हूं। आज जो बुनियादी समस्याएं हैं, उससे हर व्यक्ति ग्रसित है। उन्होंने कहा कि क्या उसका हल नारों से होगा या नीतिगत सुधार से होगा?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.