Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Noida Double Decker Bus: नोएडा की सड़कों पर दौड़ेंगी मुंबई जैसी लग्जरी डबल डेकर बसें, जेवर से ग्रेटर... Delhi Airport New Rules: दिल्ली एयरपोर्ट पर अब नहीं लगेगी चेक-इन की लंबी लाइन, यात्रियों को मिलेगी V... Weather Update: दिल्ली में पछुआ हवाओं का अलर्ट, हिमाचल में बारिश और यूपी-राजस्थान में बदलेगा मौसम Surat Sex Racket: सूरत के स्पा सेंटर में 'टोकन सिस्टम' से चल रहा था देह व्यापार, पुलिस छापेमारी में ... Supreme Court Guidelines on Arrest: गिरफ्तारी से पहले नोटिस देना अनिवार्य, जानें सुप्रीम कोर्ट का ऐत... Al-Falah University Scam: फरीदाबाद की अल-फलह यूनिवर्सिटी का बड़ा फर्जीवाड़ा, ऐसे बनाया सिस्टम को बेव... Jalandhar AAP Leader Murder: पंजाब के जालंधर में AAP नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव खंडवा में धारा 163 लागू: बिना अनुमति रैली और जुलूस पर प्रतिबंध, 5 अप्रैल तक रहेंगे सख्त नियम Eastern Nagaland Peace Pact: नागालैंड में खत्म हुआ गतिरोध; गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कैसे बनी ENP... Greater Noida Crime News: 30 मेडल विजेता शूटर शिवम ठाकुर की कार पर हमला; बदमाशों ने पीछा कर गोलियां ...

सनकी प्रेमी ने एक ही परिवार के 6 लोगों को गोलियों से भूना, 2 की मौत

20

लखीसराय: बिहार के लखीसराय जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम प्रसंग में एक सनकी प्रेमी युवक ने एक ही परिवार के 6 सदस्यों को गोली मार दी, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के कवैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ला की है। बताया जा रहा एक ही परिवार के 6 लोग छठ घाट से लौट रहै थे। इसी दौरान एक युवक उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली मारने वाला आरोपी उनका पड़ोसी अशीष चौधरी है, जिसमें एक तरफा प्यार में इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में पंजाबी मोहल्ला ग्राम निवासी शशि भूषण झा के पुत्र राजनंदन झा एवं चंदन झा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं चार अन्य शशिभूषण झा, दुर्गा झा, लवली देवी, प्रीति देवी गोली लगने से जख्मी हैं, जिन्हें सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही डीएम अमरेंद्र कुमार, एसपी पंकज कुमार, एएसपी रौशन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.