Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पेड़ पर लटकता मिला युवक-युवती का शव, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

33

वैढ़न,सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव में उस समय सनसनी फैल गयी जब लोगों ने एक युवक व युवती का शव पेड़ पर लटकता देखा। आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने शव को फांसी के फंदे पर से उतारकर अंत्यपरीक्षण के लिए भिजवा दिया तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

दोनों की उम्र 19-20 साल के बीच थी जानकारी के अनुसार युवक और युवती के बीच कुछ दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ही एक ही गांव के हैं। हालांकि पूरी घटना वारदात पड़ोस के ही ग्राम रमपुरवा में एक पेड़ में दोनों प्रेमी युगल का शव एक साथ फंदे पर लटकता देखा गया दोनों प्रेमी युगल के शव को ग्रामीणों में जैसे ही देखा पुलिस को सूचित किया इसके पश्चात परिजनों को भी इसकी सूचना दी गयी।

घटना की खबर समूचे गांव में आग की तरह फैल गई और चंद मिनटों में घटनास्थल पर दूर-दूर से आए ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और घटना को लेकर समूंचे गांव में सनसनी फैल गयी है। घटना की सूचना मिलने के बाद बरगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि घटना को लेकर लोगों ने अभी किसी भी प्रकार की बात नहीं कही है जिससे पूरी घटना संदेहस्पद नजर आ रही है। अब यह तो पुलिस की जांच के बाद ही खुलासा हो सकता है कि यह पूरी घटना आत्महत्या है या हत्या।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.