Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
इंदौर में CM मोहन यादव ने तोते उड़ाकर किया 14-D सफारी का लोकार्पण; ग्लो गार्डन और भूल-भुलैया भी बने ... उज्जैन: महाकाल मंदिर में सैकड़ों चप्पलों के ढेर में खो गई जोड़ी, श्रद्धालु ने ChatGPT से चुटकियों मे... ग्वालियर में AI की सूझबूझ से बची हेड कांस्टेबल की जान: करैत सांप के काटने पर TI ने अपनाए सही प्रोटोक... छतरपुर में स्वतंत्रता दिवस के दिन दर्दनाक हादसा, आजादी की खुशियां मातम में बदलीं रीवा के सोहागी पहाड़ में डिलीवरी बैग में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव: इलाके में सनसनी, डिलीवरी बॉय ह... सरई रेलवे स्टेशन पर कोयला डंपिंग को लेकर MP हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और DRM से मांगा जवाब इंदौर में DRI की बड़ी कार्रवाई: 4.5 करोड़ की सोने की ईंटों के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, टीम पर किया पथरा... शिवपुरी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल, ग्वालियर ले जाते समय बुजुर्ग की मौत उमरिया में 13 करोड़ की लागत से बने 369 सामुदायिक शौचालय बदहाल: कहीं लगे ताले, तो कहीं टोंटी-टंकियां ... ग्वालियर: ड्राई डे पर शराब पीकर कार से मचाया तांडव, 7 घायल और कई वाहन क्षतिग्रस्त; चालक गिरफ्तार

जल्द निपटा लें अपने बैंक के काम, बैंककर्मी करेंगे हड़ताल, चेक कर लें डेट

31

दिसंबर में कई दिन तक अलग-अलग बैंकों में हड़ताल रहने की संभावना है। बैंक कर्मचारियों की सबसे बड़ी एसोसिएशन अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) ने 4 दिसंबर से 20 जनवरी तक अलग-अलग दिन देश के अलग-अलग स्‍थानों पर बैंक हड़ताल (Bank Strike) करने का ऐलान कर दिया है। ऑल इंडिया बैंक एंप्लाई एसोसिएशन (एआईबीईए) ने इस मामले पर एक नोटिफिकेशन जारी करके ये जानकारी दी है।

हड़ताल के पीछे मुख्य कारण

यह हड़ताल 4 दिसंबर से शुरू होकर 11 दिसंबर, 2023 के बीच चलेगी। 4 दिसंबर भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक, 5 दिसंबर बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया, 6 दिसंबर केनरा बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, 7 दिसंबर इंडियन बैंक और यूको बैंक, 8 दिसंबर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र, 9 और 10 दिसंबर और 11 दिसंबर प्राइवेट बैंकों में हड़ताल रहेगी। बैंक कर्मचारियों के इस हड़ताल के पीछे मुख्य कारण है बैंक में पर्याप्त स्टाफ की मांग। इसके साथ ही बैंकिंग क्षेत्र में आउटसोर्सिंग पर रोक लगाकर स्थाई नौकरियों की संख्या में बढ़ोतरी जैसी मांगे भी शामिल है।

AIBEA के महासचिव सीएच वेंकटचलम का कहना है कि

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, AIBEA के महासचिव सीएच वेंकटचलम का कहना है कि सरकार और बैंकों की ये कोशिश रही है कि क्लर्क और सबॉर्डिनेट कर्मचारियों की संख्या को कम करके सुपवाइजरी स्टॉफ की संख्या में बढ़ोतरी की जाए। ऐसा लगता है कि इसका उद्देश्य औद्योगिक विवाद अधिनियम (Industrial Dispute Act) के तहत वर्कफोर्स को कम करना है। एआईबीईए इसके विरोध में है।

हड़ताल का शैड्यूल

  • 4 दिसंबर- पीएनबी, एसबीआई और पंजाब एंड सिंध बैंक।
  • 5 दिसंबर- बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया।
  • 6 दिसंबर- केनरा बैंक और सेंट्रल बैंक ऑ‍फ इंडिया।
  • 7 दिसंबर- इंडियन बैंक और यूको बैंक।
  • 8 दिसंबर- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र।
  • 11 दिसंबर- प्राइवेट बैंकों की हड़ताल।

जनवरी में 7 दिन स्‍ट्राइक

  • 2 जनवरी- तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप में सभी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
  • 3 जनवरी- गुजरात, महाराष्‍ट्र, गोवा, दादर, दमन और दीव में बैंक स्‍ट्राइक रहेगी।
  • 4 जनवरी- राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश, मध्‍यप्रदेश और छत्‍तीसगढ़ में सभी बैंकों में हड़ताल होगी।
  • 5 जनवरी- दिल्‍ली, पंजाब, हरियाणा, जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, उत्‍तराखंड और हिमाचल प्रदेश में सभी बैंकों में कामकाज बंद रहेगा।
  • 6 जनवरी- पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, असम, त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में सभी बैंकों की हड़ताल।
  • 19 और 20 जनवरी- इन दो तारीखों में देशभर में सभी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.