Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

कांप रहे थे पिता के हाथ, नहीं रुक रहे थे आंसू…कब्र से निकालकर बच्ची के शव के साथ सोया था युवक

36

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से रूह कंपाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां एक कब्र से पांच साल की बच्ची का शव निकालकर उसके बगल एक युवक सोया हुआ मिला। मासूम के पिता की सूचना पर लक्सा थाने की पुलिस ने आरोपी रेवड़ी तालाब निवासी मोहम्मद रफीक उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि नशे में धुत रफीक कब्रिस्तान में कब्र के लिए गड्ढा खोदने का काम करता है।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला जिले के रेवड़ी तालाब क्षेत्र की है। यहां दशाश्वमेध क्षेत्र के सदानंद बाजार निवासी एक व्यक्ति की पांच वर्षीय बीमार बेटी की उपचार के दौरान अस्पताल में बुधवार को मौत हो गई थी। रात लगभग 9:30 बजे बच्ची का शव रेवड़ी तालाब क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया।

बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर वह अपनी बेटी की कब्र देखने गए थे। कब्र के ऊपर की मिट्टी असामान्य प्रतीत होने पर उन्हें शंका हुई। उन्होंने कब्र को खुदवाया तो उसके अंदर से उनकी बेटी का शव गायब था। इस पर उन्होंने खोजबीन शुरू की तो कब्रिस्तान के एक कोने में उनकी बेटी के शव के साथ मोहम्मद रफीक उर्फ छोटू सोया हुआ था। इस पर उन्होंने अपनी बेटी के शव के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।

सूचना के आधार पर आई लक्सा थाने की पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में ले लिया और आरोपी मोहम्मद रफीक उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यदि बच्ची के शव के साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी की पुष्टि होगी तो उसके आधार पर मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जाएगी।

कांप रहे थे पिता के हाथ, नहीं रुक रहे थे आंसू
मृतक बच्ची के पिता आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा रहे थे इस दौरान वह गम और गुस्से दोनों का घुट पी रहे थे, जिसके वदह से उनके हाथ कांप रहे थे। अपने आंसुओं को पोछते हुए वह बुदबुदा रहे थे कि कैसा खराब दौर है और कैसा हैवान शख्स है, जिसने कब्र में भी मासूम बच्ची का शव सुकून से नहीं रहने दिया। बच्ची के पिता के साथ आए उनके करीबी उन्हें ढांढस बंधा रहे थे, लेकिन उनकी आंखों से आंसुओं की धार नहीं रुक रही थी। बच्ची के पिता ने पुलिस से मांग की कि गिरफ्तार युवक को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।

मुझे कुछ नहीं पता मैं नशे में था 
गिरफ्तार रफीक सामान्य स्थिति में आया तो पुलिस ने उससे रात में पूछताछ की। उसने कहा कि वह शराब के नशे में इस कदर धुत था कि समझ ही नहीं पाया कि वह कर क्या रहा है। वह पुलिस को बार-बार यह विश्वास भी दिला रहा था कि उसने बच्ची के शव के साथ कुछ गलत नहीं किया है। रफीक ने पुलिस से कहा कि उससे जो घृणित कृत्य हुआ है, उसकी सजा वह भुगतेगा। अपने परिजनों और परिचितों को अब भला वह क्या मुंह दिखाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.