Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कोल्हापुर गोकुल डेयरी चुनाव विवाद पर राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले— 'दूध उत्पादकों के वोट... बेंगलुरु में ऑनलाइन शॉपिंग का रिफंड मांगना महिला को पड़ा भारी, कस्टमर केयर के चक्कर में गंवाए 1 लाख ... लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगे धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में पोस्टर, '27 में कृष्ण आएंगे' का संदेश सतना में नाबालिग हत्या के आरोपी का जेल से छूटने पर भव्य स्वागत, बोलेरो के बोनट पर बैठकर सिगरेट के छल... मध्य प्रदेश के राजघरानों और निजी लोगों के पास मौजूद वन्यजीव ट्रॉफियों की होगी जांच, 21 साल बाद होगा ... नोएडा में चोरों का अनोखा कारनामा! क्रेन से सफेद वैगनआर कार उठाकर ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वार... उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा, गंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिरी इनोवा कार— 4 शव ब... बेंगलुरु के होटलों में महंगी हुई चाय, कॉफी, इडली और डोसा— दूध और चावल के दाम बढ़ने से होटल मालिकों न... Virat Kohli 38th Birthday Special Performance Analysis: जन्मदिन विशेष: जानिए 19 साल की उम्र से लेकर ... रणबीर कपूर की 'रामायण' पर क्या बोले टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी? फिल्म के गानों को लेकर जाहिर की ना...

खालवा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपित फरार

57

खंडवा। खालवा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।पुलिस के अनुसार 16 वर्ष सात माह की नाबालिग से आरोपित विश्राम पुत्र हरिराम निवासी जमधड़ ने दुष्कर्म किया।

पीड़िता नाबालिग जब वह किराना दुकान से सामना लेकर घर जा रही थी, तब आरोपित उसे उठाकर रीछडीखेड़ा ले गया और दो दिन तक दुष्कर्म किया।

पीड़िता जैसे-तैसे उससे छूटकर आई और खालवा थाना आकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई।पीड़िता की शिकायत पर आरोपित विश्राम पर दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।वहीं पुलिस आरोपित की तलाश मे जुट गई है।

नाबालिग को बहलाकर ले गया

इधर नर्मदानगर के पुनासा चौकी के अंतर्गत एक आरोपित नाबालिग को बहलाकर कर ले गया।पुलिस ने बताया कि फरियादी की 14 वर्षीय बालिका को उसके घर पुनासा से कोई अज्ञात आरोपित बहला-फुसला कर ले गया।फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ अगवा कर ले जाने की धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.