Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

छिंदवाड़ा के परासिया में नितिन गडकरी बोले- नागपुर से छिंदवाड़ा तक मेट्रो ट्रेन चलेगी

40

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो छिंदवाड़ा से नागपुर तक फोरलेन का निर्माण किया जाएगा उसके बाद जिले का रोजगार व्यापार सब तेजी से बडेगा। उक्त उद्गार केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री मंत्री नितिन गडकरी ने सौसर में भाजपा प्रत्याशी नाना भाऊ मोहोड के समर्थन में आयोजित सभा में व्यक्त किया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सौसर मैं संतरा और कपास की बड़े पैमान पर फसल होती है सरकार का प्रयास रहेगा की इनकी किसानों को बेहतर दाम मिले। सौसर का संतरा बांग्लादेश तक आसानी से जा सके इसके लिए भी प्रयास किए जाएंगे। भाजपा की सरकार बनेगी तो विकास की रफ्तार बढ़ेगी।

आप सिर्फ कमल का बटन दबा दो बाकी काम हम पर छोड़ दो

नितिन ने कहा कि 146 किमी की गति से नागपुर से छिंदवाड़ा तक मेट्रो ट्रेन चलेगी। किसानों को फसल के सही दाम मिलेंगे। परासिया में कोल माइंस का काम तेज होगा। रोजगार के अवसर बड़ेंगे। आप सिर्फ कमल का बटन दबा दो बाकी काम हम पर छोड़ दो।

…तो झटका राहुल गांधी और कमल नाथ को लगेगा

गडकरी ने एक बार फिर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के उद्गार अंधेरा छटेगा, कमल खिलेगा बोलकर जनता में जोश भरने का प्रयास किया। नितिन गडकरी ने कहा कि एक बजे सौंसर में सभा होनी थी, लेकिन लेट हो गया हूं। गडकरी ने कहा कि आप कमल पर बटन दबाओगे तो झटका राहुल गांधी और कमल नाथ को लगेगा।

छिंदवाड़ा से सीधे बंगलादेश निर्यात के लिए योजना

कांग्रेस के 60 साल सरकार रही लेकिन विकास नही हुआ। भाजपा सरकार बनते ही विकास हुआ।

नाना भाऊ ने सौसर के लिए विकास किया है अब नाना भाऊ ने सावनेर से छिंदवाड़ा और बजाज जोड से पांडुरना तक फोरलेन निर्माण करने की मुझे मांग की है। आपका नाना भाऊ को साथ मिला तो ट्रिपल इंजन के स्पीड से विकास होगा। कपास और संतरा के अच्छे भाव के लिए छिंदवाड़ा से सीधे बंगलादेश निर्यात के लिए योजना बनाई गई है। सौसर के विकास के लिए आपको नाना भाऊ के विकास को आगे बढ़ाना ही सौसर ट्रिपल इंजन के स्पीड से दोडे़गा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.