Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार ने आज फिर बुलाई बैठक, कई मंत्री होंगे शामिल

52

राजधानी दिल्ली में वायु की गुणवत्ता में लगातार गिरावट जारी है। हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से सांस के मरीजों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर में दिवाली से पहले स्थिति यह है कि कई दिनों से वातावरण में चारों चरफ धुंध की चादर छाई हुई है। राजधानी में प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज गुरुवार को दिल्ली के सभी मंत्रियों की बैठक बुलाई है। यह बैठक दिल्ली सचिवालय में होगी। इसमें वित्त एवं राजस्व मंत्री आतिशी स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद और खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन सहित कई मंत्री मौजूद रहेंगे।

ऑड-ईवन फार्मूला केंद्र ने खारिज किया

वायु प्रदूषण की खतरनाक स्थिति से जूझ रही दिल्ली में राज्य सरकार की ओर से प्रस्तावित सम-विषम (आड-इवन) फार्मूले को केंद्र ने खारिज कर दिया है। इसकी जगह कृत्रिम बारिश कराने जैसे दूसरे विकल्पों को आजमाने का सुझाव दिया है। इसके साथ ही राज्यों को वायु प्रदूषण के खिलाफ छिड़ी इस मुहिम में पुलिस को उतारने के निर्देश दिए हैं, ताकि पराली जलाने वाले लोगों सहित वायु प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ सख्ती से निपटा जा सके। वायु प्रदूषण के संकट से निपटने के लिए केंद्र ने यह निर्देश बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अगुआई में हुई उच्चस्तरीय बैठक में दिए। बैठक में वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की सचिव लीना नंदन, कृषि, ऊर्जा और शहरी विकास मंत्रालय के सचिवों के अतिरिक्त पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित सभी पड़ोसी राज्यों के मुख्य सचिव व डीजीपी, प्रदूषण बोर्ड से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

करीब तीन घंटे चली इस बैठक में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति से निपटने के फौरी और दीर्घकालिक उपायों पर भी लंबी चर्चा की गई। इस बीच सभी राज्यों ने अपने-अपने प्रस्ताव भी दिए। दिल्ली ने इस दौरान सम-विषम फार्मूले को लागू करने का प्रस्ताव रखा, जिसे कैबिनेट सचिव ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह उपयुक्त नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.