Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

‘कीर्ति ना वैभव, ना यश चाहिए…श्रीराम जानकी बैठे हैं सीने में’, दीवाली के मौके पर वायरल हुआ दिल्ली मेट्रो में युवाओं का ये गाना

50

राम नगरी अयोध्या में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वहीं देशभर में दीवाली की धूम देखने को मिल रही है। भगवान राम की लंकापति रावण पर विजय के बाद अयोध्या वापसी पर दीवाली का त्योहार मनाया जाता है। दीवाली की धूम देश नहीं विदेश में भी देखने को मिलती है। वहीं, युवाओं के बीच भगवान राम के नाम का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। शादी विवाह से लेकर अन्य पार्टियों में भी श्री राम के गाने पर युवा जमकर थिरकते नजर आते हैं। इस बीच दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ना कीर्ति, ना वैभव, ना यश चाहिए। राम के नाम का रस चाहिए। अब सोशल मीडिया पर यह गाना तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि कुछ लोग दिल्ली मेट्रो एक कोच में कुछ युवा राम के नाम का गुणगाण कर रहे हैं। गाने के बोल हैं, ना कीर्ति, ना वैभव, ना यश चाहिए। मुझको कीर्ति ना वैभव, ना यश चाहिए। राम के नाम का रस चाहिए। सुख मिले…सुख मिले ऐसे अमृत को पीने में…श्रीराम, जानकी बैठे हैं मेरे सीने में। यह गाना दीवाली पर ट्रेंड कर रहा है। दिल्ली मेट्रो में यात्रा कर रहे अन्य लोग इनका वीडियो बनाने लगते हैं। बता दें कि यह कुछ युवाओं का ग्रुप है। इससे पहले नवरात्र के मौके पर माता वैष्णो देवी का गाना भी दिल्ली मेट्रो में वायरल हुआ था।

दीपावली की पूर्व संध्या पर प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में शनिवार को आस्था का समंदर हिलोंरे मारता दिखायी पड़ रहा है। ये दीपोत्सव सभी को त्रेतायुग की याद दिलाता है, जब भगवान श्रीराम लंका पर विजय प्राप्त करके अयोध्या वापस लौटे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.