Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दीपावली पर ऐसे करें लक्ष्मी पूजा, घर में पूरे साल रहेगी बरकत

23

इंदौर। हर साल कार्तिक कृष्ण की अमावस्या तिथि पर दीपावली पर्व पर लक्ष्मी पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यता है कि रावण का वध करने के बाद दीपावली के दिन ही भगवान राम ने अयोध्या लौटे थे। इसके अलावा भगवान विष्णु ने दैत्यराज बलि की कैद से देवी लक्ष्मी सहित अन्य देवताओं को भी छुड़ाया था। ऐसे में दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन विशेष रूप से किया जाता है। देवी लक्ष्मी भोग की अधिष्ठात्री देवी हैं। देवी लक्ष्मी की कृपा से ही किसी व्यक्ति के जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्त होती है।

दीपावली पर ऐसे करें लक्ष्मी पूजन

  • दीपावली पर देवी लक्ष्मी की पूजा शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए।
  • पूजा की तैयारी शाम से ही कर देना चाहिए।
  • एक चौकी पर देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें।
  • लक्ष्मी जी के दाईं ओर भगवान गणेश की प्रतिमा या तस्वीर रखना चाहिए।
  • देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश का मुख पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए।
  • अक्षत चावल पर कलश की स्थापना करें।
  • भगवान वरुण के प्रतीक कलश पर नारियल लाल वस्त्र में लपेटकर रखें।
  • एक दीपक घी का और एक दीपक तेल का जलाएं।
  • एक को मूर्तियों के चरणों में और दूसरे को चौकी की दाई तरफ रखें।
  • भगवान गणेश के सामने भी एक छोटा सा दीपक रखें।

देवी लक्ष्मी को भोग व बही खाता पूजा

दीपावली पर देवी लक्ष्मी की पूजा के बाद भोग लगाना चाहिए और उसके बाद बही खातों की पूजा करना चाहिए और नए बही खाते लिखने की शुरुआत करना चाहिए। तेल के दीपक घर के हर कमरे में, तिजोरी के पास जरूर रखना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि घर के किसी भी कोने में अंधेरा नहीं होना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.