Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Acid Attack In Balod: कोर्ट पेशी के दौरान आरोपियों पर फूटा लोगों का गुस्सा, वकीलों ने पैरवी करने से ... Indore Cleanliness News: सफाई मित्रों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, कचरे के बीच पोस्टर लगाकर नगर निगम... Bunty Nagar Suicide Update: डीएसपी के फंसे पैसों और फायनेंसर के दबाव पर बड़ा खुलासा, पुलिस खंगाल रही... IMD Rain Alert: यूपी, बिहार से लेकर पहाड़ी इलाकों तक आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ...

वनप्लस का फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 1,39,999 रुपये, यहां देखें ऑफर और स्पेसिफिकेशन

43

नई दिल्ली। वनप्लस ने भारत में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन ओपन लॉन्च कर दिया। ये मोबाइल दो कलर विकल्प एमराल्ड ग्रीन और वोयाजर ब्लैक में पेश किया है। कंपनी ने अपनी 10वीं वर्षगांठ पर वनप्लस ओपन फोन को लॉन्च किया। इस मोबाइल का वजन 238 ग्राम है। इसकी बॉडी स्टेनलेस स्टील, टाइटेनियम फ्रेम और कार्बन फाइबर से बनी है। वनप्लेस ओपन में फ्लैगशिप इमेज क्वालिटी है। साथ ही तीन सेंसर दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल सोनी LYT-T808 का है। लो लाइट शूटिंग के लिए 64 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा है। साथ ही फोन से 4K वीडियो शूट किया जा सकता है।

वनप्लस ओपन डिस्प्ले साइज

वनप्लस ओपन फोन में फोल्ड करने पर डिस्प्ले साइज 6.31 इंच है। इसे ओपन करने पर साइद 7.82 इंच है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। साथ ही 2800 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह फोन ओक्सीजन ओएस को सपोर्ट करता है। इसमें यूजर्स एक साथ दो टैब भी ओपन कर सकते हैं।

वनप्लस ओपन स्पेसिफिकेशन

वनप्लस के फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 2 प्रोसेसर है। यह 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 4808 एमएएच की बैटरी है, जो 67W के फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन को 1 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में 42 मिनट का समय लगता है।

वनप्लस ओपन की कीमत और ऑफर

वनप्लस ओपन की कीमत 1,39,999 रुपए है। इसकी प्री-बुकिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन पर शुरू हो गई है। फोन की प्री-बुकिंग पर आठ हजार रुपये का ट्रेड बोनस और 12 महीने के लिए नो कॉस्ट ईएमआई मिल रही है। ICICI बैंक के कार्ड से खरीदने पर पांच हजार रुपये की छूट मिलेगी। जियो प्लस ग्राहकों को 15 हजार के बेनिफिट्स मिलेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.