Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

रामलीला मेले में लगे झूले में अचानक उतरा करंट, युवक की तड़प-तड़पकर मौत

87

उत्तर प्रदेश में बरेली जिला स्थित थाना भोजीपुरा क्षेत्र में रामलीला मेले के लगे झूले में करंट आ गया जिसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि पीपलसाना चौधरी में लगे मेले का बुधवार को समापन था। मेले में देर रात कंचनपुर बस्ती निवासी शिव कुमार उर्फ सनी (22) दोस्तों के भी साथ आया था। वहां सभी लोग झूला झूल रहे थे। अचानक झूले में करंट आ गया , उस समय करीब 15 लोग झूले पर सवार थे। करंट लगते ही शिवकुमार जमीन पर गिर गया। अन्य सभी को हल्का करंट लगा था। मौके पर अफरातफरी मच गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता शिवकुमार मौत हो गई। सूचना मिलते ही हल्का इंचार्ज एसआई टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर में ही शिवकुमार के परिजन पहुंच गए। इसी दौरान झूला संचालक फरार हो गया। कई दुकानदार दुकानें बंद करके भागने लगे। एसआई मोदी सिंह ने बताया कि पुलिस घटना करंट उतरने संबंधी मामले की जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां छुट्टी के बाद प्रधानाचार्य का काम देख रहीं शिक्षिका ममता वर्मा विद्यालय के चैनल गेट पर ताला लगाकर घर रवाना हो गईं। जिससे लखनऊ के एक स्कूल में 2 छात्राएं बंद हो गईं, जिनमें से एक शारीरिक रूप से विकलांग है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी विद्यालय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की शिक्षिकाओं की नजर कक्षा में उन पर नहीं पड़ी।

जिला महिला अस्पताल में भर्ती एक महिला के ऊपर पेशाब करने और उसे अपशब्द बोलने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक (नगर) वैभव पांडेय ने बताया कि सुखपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली सुमन देवी नाम की महिला की तहरीर पर बुधवार को गड़वार थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के विकास सिंह के विरुद्ध भादंसं की धारा 294 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि महिला ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह जिला महिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थी जहां मंगलवार की रात्रि विकास सिंह ने उसके ऊपर पेशाब कर दिया तथा उसे अपशब्द कहे। पांडेय ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.