Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sanchar Saathi Portal Alert: साइबर क्राइम और फर्जीवाड़े से बचने के लिए तुरंत चेक करें अपने नाम पर रज... Mahalakshmi Vrat Rules: 16 दिनों तक चलने वाला महालक्ष्मी व्रत किसे करना चाहिए और किसे नहीं? जानिए नि... Weekend Sleep Myth: वीकेंड पर 12 घंटे सोने से पूरी नहीं होती नींद, जानिए क्यों खतरनाक है स्लीपिंग पै... Delhi High Court News: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नए जजों की नियुक्ति, जानिए किन-किन चेहरों को मि... DTC Bus Vandalism Delhi: डीटीसी बस हड़ताल के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा मामले में 12 गिरफ्तार, साजिशकर्... Delhi Prison Crime News: अति-सुरक्षित रोहिणी जेल के वार्ड 3 में खूनी संघर्ष, आर्म्स एक्ट के बंदी की ... Vidisha News: गांवों को गरीबी मुक्त बनाने के लिए शिवराज सिंह चौहान की बड़ी पहल; विदिशा से 'जिला समृद... Ujjain News: युवाओं को परिपक्व न मानकर अलग न करें; AI और नई सोच देश को देगी दिशा— स्वामी अवधेशानंद ग... Delhi Crime News: रोहिणी जेल में आर्म्स एक्ट के आरोपी कैदी की निर्मम हत्या, दोपहर 12 बजे हुई वारदात ... Madhya Pradesh Rain Alert: भोपाल, जबलपुर समेत कई जिलों में तूफानी बारिश; 22 से 24 सितंबर तक जारी रहे...

ज्योतिरादित्य सिंधिया का कमल नाथ-दिग्विजय पर तंज, बोले- कांग्रेस में दो नंबर करने वाले बड़े भाई-छोटे भाई हैं

64

देवास। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देवास और हाटपीपल्या में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों, शोषितों, गरीबों, वंचितों, महिलाओं एवं नौजवानों की आंखों में चमक लाने एवं विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। आपके पास एक तरफ शून्य की कांग्रेस सरकार तो दूसरी तरफ पुण्य की भाजपा सरकार है। कांग्रेस झूठ और लूट की सरकार है। कांग्रेसी कहते हैं कि हमारे पास मोहब्बत की दुकान है, लेकिन इनकी मोहब्बत की दुकान में नफरत का सामान है।

कमल नाथ और दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष

सिंधिया बुधवार शाम करीब पौने छह बजे देवास पहुंचे। यहां क्लब ग्राउंड राधागंज में सभा हुई। सिंधिया का अंदाज इस बार बदला हुआ नजर आया और बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा। कमल नाथ और दिग्विजय सिंह को इशारों ही इशारों में बहुत कुछ कह गए। चुटकियां ली और हंसी-मजाक भी किया। गंभीर होते हुए कांग्रेस को आड़े हाथ भी लिया। सिंधिया ने कहा कि यह भाजपा-कांग्रेस का चुनाव नहीं है। यह चुनाव आपके माता-पिता का भविष्य तय करेगा। हर व्यक्ति के भाई-बहन का भविष्य तय करेगा। आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करेगा।

कांग्रेस में दो नंबर करने वाले दो लोग

भाषण के दौरान सिंधिया ने बार-बार जनता से पूछा कि क्या मैंने सरकार बदलकर गलत किया। मैं सरकार नहीं बदलता तो क्या लाखों किसानों का कर्ज माफ हो पाता। क्या पीएम सम्मान निधि मिल पाती। इस पर लोगों ने कहा कि आपने अच्छा किया। चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस में दो नंबर करने वाले दो लोग हैं। बड़े भाई-छोटे भाई हैं। कांग्रेस ने शिवराज सरकार की 51 योजनाएं बंद कर दी। कांग्रेस सरकार आ गई तो कुछ नहीं मिलेगा, इसलिए इस बार कांग्रेस का बोरिया-बिस्तर बांधकर शिप्रा नदी में चाबी फेंक देना। देवास के बाद सिंधिया हाटपीपल्या पहुंचे, जहां उन्होंने दिग्विजय सिंह का समय याद दिलाया। कहा कि कांग्रेस नेहला है तो कमल का फूल उस पर देहला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रधान सेवक और प्रधान रक्षक हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.