Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

इधर CBI के नए ज्वाइंट डायरेक्टर की हुई नियुक्ति, उधर सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश!

43

नई दिल्ली : संसद में सवाल पूछने के बदले पैसे लेने के आरोप के मामले में TMC सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि लोकपाल ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश दिए हैं। निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”लोकपाल ने आज मेऱी शिकायत पर आरोपी सांसद महुआ मोइत्रा के राष्ट्रीय सुरक्षा को गिरवी रखकर भ्रष्टाचार करने पर सीबीआई जांच का आदेश दिया।”

महुआ मोइत्रा ने कही ये बात

 महुआ मोइत्रा ने इस बीच कहा कि मीडिया जो मेरा उत्तर जानने के लिए फोन कर रहे हैं। उनसे कहना है कि सीबीआई को 13 हजार करोड़ रुपये के अडानी कोल स्कैम मामले में पहले एफआईआर दर्ज करनी होगी। मोइत्रा ने आगे कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा यह है कि कैसे संदिग्ध एफपीआई स्वामित्व वाली (चीनी और संयुक्त अरब अमीरात सहित) अडानी कंपनियां भारतीय बंदरगाहों और हवाई अड्डों को खरीद रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सीबीआई आपका स्वागत है। आओ और मेरे जूते गिनो।

संसद की एथिक्स कमेटी कर रही मामले की सुनवाई

Cash For Query Case:  पूरे मामले की सुनवाई एथिक्स कमेटी कर रही है। कमेटी की 2 नवंबर को हुई बैठक में मोइत्रा और बीएसपी सांसद दानिश अली समेत अन्य विपक्षी सांसद बाहर निकल गए। विपक्षी सांसदों ने इस दौरान आरोप लगाया कि मोइत्रा से आचार समिति के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद विनोद कुमार सोनकर ने निजी सवाल किए।

महुआ पर लगे है ये आरोप

  निशिकांत दुबे ने हाल ही में आरोप लगाया था कि कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से पैसे लेकर अडानी ग्रुप के मामले में मोइत्रा ने संसद में सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि हीरानंदानी ने मोइत्रा के सांसद वाले लॉगिन का इस्तेमाल कर विभिन्न स्थानों से प्रश्न दर्ज किए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.