Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

RJD विधायक भाई वीरेंद्र का BJP पर हमला, कहा- उन्हें देश और जनता की चिंता नहीं, सिर्फ अपनी सत्ता बचाने से मतलब

41

पटना: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने सत्र के पहले दिन बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी के पास कोई अपना एजेंडा नहीं है बीजेपी इस एजेंडे पर काम करती है कि केंद्र में उनकी सत्ता कैसे बची रहे। भाई वीरेंद्र ने कहा है कि बीजेपी को देश की चिंता है ना जनता की चिंता है, उन्हें सिर्फ अपनी सरकार बचाने से मतलब होता है।

“BJP के पास हिंदू-मुस्लिम करने के अलावा कोई विकल्प नहीं”
बीजेपी यह आरोप लगाती रही है कि बिहार सरकार बिहार में कब्रिस्तान की घेराबंदी के लिए जमीन मुहैया करती है और वहीं आम लोगों को जमीन नहीं देती है… इस पर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि बीजेपी के पास हिंदू मुस्लिम करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने अमित शाह के कल मुजफ्फरपुर दौरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अमित शाह को बोलने तक नहीं आता है उन्हें मीडिया कैसे प्रमोट करती है। बिहार में शिक्षक बहाली को लेकर लगातार मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी सरकार पर घोटाले का आरोप लगा रही है, इस पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि बीजेपी का काम ही है सभी काम को डिस्ट्रक्टिव मन से देखने का, अगर यह लोग जनता के लिए सोचते तो नौकरी दिए जाने पर यह खुश होते ना कि नेगेटिव बात करते। भाई वीरेंद्र ने कहा कि जो आरोप लगा रहे हैं वह घोटाले बाज हैं और जुमलेबाज हैं। उन्होंने कहा था कि यह प्रतिवर्ष 2 करोड़ लोगों को रोजगार देंगे, लेकिन आज तक 200 लोगों को भी रोजगार नहीं दिया है।

अमित शाह ने कल मुजफ्फरपुर में भाषण के दौरान कहा था की छठी मैया से वह विनती करते हैं कि महागठबंधन की सरकार जल्द से चली जाए, इस पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि हम लोग बहुत पहले ही छठी मैया से विनती कर चुके हैं कि हे मैया ऐसे लोगों को गंगा नदी में ऐसे डालो कि वह लोग उसमें से निकले नहीं और देश पवित्र हो जाए और ऐसे लोगों से देश को बचाइए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.