Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

खुदरा वाहन बिक्री में अक्टूबर में 7.83% गिरावट: फाडा

35

नई दिल्लीः घरेलू बाजार में खुदरा वाहन बिक्री अक्टूबर में सालाना आधार पर 7.73 प्रतिशत गिरकर 21,17,596 इकाई रह गई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि मुख्य रूप से श्राद्ध की अवधि में दोपहिया वाहनों की खरीद गिरने के कारण नई खरीदारी प्रभावित हुई है। फाडा ने एक बयान में कहा कि अक्टूबर, 2022 में घरेलू बाजार में खुदरा वाहन बिक्री 22,95,099 इकाई रही थी।

फाडा द्वारा हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री 12.60 प्रतिशत घटकर 15,07,756 इकाई रही, जो पिछले साल अक्टूबर में 17,25,043 इकाई थी। इसी तरह, यात्री वाहन खंड में भी अक्टूबर में खुदरा बिक्री 1.35 प्रतिशत गिरकर 3,53,990 इकाई रही, जो अक्टूबर, 2022 में 3,58,884 इकाई रही थी। दूसरी ओर, तिपहिया वाहनों की बिक्री अक्टूबर में 45.63 प्रतिशत बढ़कर 1,04,711 इकाई हो गई, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 71,903 इकाई थी। ट्रैक्टर की खुदरा बिक्री भी अक्टूबर में 6.15 प्रतिशत बढ़कर 62,440 इकाई हो गई, जो अक्टूबर, 2022 में 58,823 इकाई थी।

इस साल अक्टूबर में वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री 10.26 प्रतिशत बढ़कर 88,699 इकाई हो गई, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 80,446 इकाई थी। फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा, “इस महीने में अशुभ माना जाने वाला श्राद्ध काल 14 अक्टूबर तक रहा। नतीजतन, यह आंकड़े भारतीय वाहन खुदरा क्षेत्र में वृद्धि के वास्तविक प्रक्षेपवक्र को सटीक रूप से नहीं दिखाते हैं।” फाडा के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर के पहले 15 दिन में (श्राद्ध का समय) सालाना आधार पर आठ प्रतिशत की गिरावट देखी गई लेकिन पूरे महीने की तुलना करने पर 13 प्रतिशत की वृद्धि दिखती है, जो ‘अच्छी बाजार मांग का संकेत है।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.