Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

दाल और बेसन में त्योहारी ग्राहकी सिमटी, चना 100 रुपये टूटा

47

इंदौर। चना दाल और बेसन में दीपावली त्योहारी की ग्राहकी ग्रामीण क्षेत्रों की लगभग सिमट चुकी है। शहरी क्षेत्रों की ग्राहकी भी घटने लगी है, जिसके चलते मिलों की चने में लेवाली बेहद कमजोर है, जबकि चने की आवक छुटपुट रूप से होने के कारण भाव में नरमी रही। चना कांटा 100 रुपये घटकर 6200-6250 रुपये प्रति क्विंटल रह गया।

व्यापारियों का कहना है कि देसी चना मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं महाराष्ट्र की प्राइवेट मंडियों में बेहद कम आ रहा है। केवल स्टाक के माल बिक रहे हैं। वास्तविकता यह है कि मध्यप्रदेश में अधिकतर माल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों के बिक गए थे। दाल मिलें भी पिछले कई सालों से मंदे भाव होने से खरीद नहीं हो पाई। इधर कच्ची मंडियों का कारोबारी भी माल बेच गए थे।

राजस्थान की फसल में पोल आने से वह माल भी काफी निपट चुका है। सरकार के पास स्टाक है, लेकिन इतने बड़े देश में खपत के लिए उपयुक्त माल नहीं होने से आगे रुक-रुककर बाजार पुन: तेज हो सकते है। हालांकि, कितनी तेजी आती है ये नाफेड और सरकार पर निर्भर करेगी। दीपावली बाद चना दाल और बेसन में वैवाहिक सीजन की खरीदारी शुरू हो जाएगी जो जनवरी तक बनी रहने की संभावना है।

दूसरी ओर मीडियम और हल्की क्वालिटी का काबुली चना बड़ी मात्रा में आ रहा है, जबकि इनमें डिमांड नहीं होने से भाव नीचे जा रहे हैं। शनिवार को काबुली चना 100 रुपये और घट गया है। तीन दिन में काबुली चना करीब 400 रुपये क्विंटल तक टूट गया। कंटेनर में डालर चना 40/42 16800, 42/44 16600, 44/46 16400, 58/60 15000, 60/62 14900, 62/64 14800 रुपये क्विंटल रह गया। तुवर, मसूर, मूंग और उड़द में कारोबार सामान्य रहा। भाव में स्थिरता रही।

दलहन के दाम – चना कांटा 6200-6250, विशाल 6050-6100, डंकी 5500-5700, मसूर 6175-6200, तुवर महाराष्ट्र सफेद 11900-12100, कर्नाटक 12100-12300, निमाड़ी तुवर 9500-11700, मूंग 8800-8900, बारिश का मूंग नया 9600-10000, एवरेज 7000-8000, उड़द बेस्ट 9500-10500, मीडियम 7500-8500, हल्का उड़द 3000-5000 रुपये।

दालों के दाम – चना दाल 8250-8350, मीडियम 8450-8550, बेस्ट 8650-8750, मसूर दाल 7700-7800, बेस्ट 7900-8000, मूंग दाल 10600-10700, बेस्ट 10800-10900, मूंग मोगर 11400-11500, बेस्ट 11600-11700, तुवर दाल 14100-14200, मीडियम 15000-15100, बेस्ट 15500-15700, ए. बेस्ट 16600-16700, ब्रांडेड तुवर दाल 17100, उड़द दाल 11500-11600, बेस्ट 11700-11800, उड़द मोगर 12100-12200, बेस्ट 12300-12500 रुपये।

गेहूं मंडी भाव – मिल क्वालिटी 2800-2825, पूर्णा 2900-2950, लोकवन 3100-3200, मालवराज 2800-2850 रुपये। आटा-रवा भाव : आटा 1470-1480, रवा 1600-1620, मैदा 1520-1540 और चना बेसन 3900-4000 रुपये कट्टा।

इंदौर चावल भाव – दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500-12500, तिबार 9500-10000, बासमती दुबार पोनिया 8500-9000, मिनी दुबार 7500-8000, मोगरा 4200-6500, बासमती सेला 7000-9500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4500-5000, परमल 3200-3400, हंसा सेला 3400-3600, हंसा सफेद 2800-3000, पोहा 4300-4800 रुपये क्विंटल।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.